Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में 785 पदों पर होगी भर्ती….
    शीर्ष आलेख

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में 785 पदों पर होगी भर्ती….

    By Tv 36 HindustanOctober 6, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में डाटा एंट्री आपरेटर और परिचारक श्रेणी-3 (संयंत्र) के 785 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिये गए हैं। इस तरह एक महीने में पॉवर कंपनी ने 1200 से अधिक नियमित पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किये हैं। इन सभी पदों के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल परीक्षा लेगा।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश के युवाओं के लिए रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती के निर्देश दिए थे, जिसके पालनार्थ पॉवर कंपनी ने पहले एई और जेई के कुल 429 पद तथा अब डाटा एंट्री आपरेटर और परिचारक श्रेणी-03 (संयंत्र)के कुल 785 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिये हैं। इस तरह पॉवर कंपनी में 1200 से अधिक नियमित पदों पर भर्ती हो रही है।

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि डाटा एंट्री आपरेटर के 285 पद एवं परिचारक श्रेणी-03 (संयंत्र) के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें डाटा एंट्री आपरेटर के लिए ट्रांसमिशन कंपनी के 104 पद एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 181 पद हैं। इसी तरह जनरेशन कंपनी में परिचारक श्रेणी-03 (संयंत्र)के 500 पदों में भर्ती की जाएगी।Ezoicश्री वर्मा ने बताया कि जनरेशन कंपनी में परिचारक श्रेणी-03 (संयंत्र) के लिए विद्युतकार, फीटर, टर्नर, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक एवं इंस्टूमेंट मैकेनिक ट्रेड पर भर्ती होगी।

    भर्ती प्रक्रिया के साथ वांछित अहर्ता, आयुसीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि शर्तों की विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in तथा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की वेबसाइट www.cgvyapam.choice.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन व्यापमं की वेबसाइट पर आमंत्रित किये गए हैं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिलासपुर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब देने के लिए 10 दिन का और समय दिया….
    Next Article इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए ग्रहण में किन कार्यों की होती है मनाही….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?