नई दिल्ली:- भारतीय बाजार में लगातार SUVs का दबदबा बढ़ता जा रहा है. कार निर्माता कंपनियां हर प्राइस सेगमेंट में SUVs को बेच रही हैं. अगर आप एक बेहतरीन SUV की तलाश में, जिसकी कीमत कम हो और काम के हर फीचर मिलते हों, तो हम यहां आपको 4 ऐसी SUVs के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 7 लाख रुपये है. तो चलिए शुरू करते हैं…
- Tata Punch
Tata Motors की सबसे छोटी SUV Tata Punch को कंपनी 6.20 लाख से 10.32 लाख रुपये के बीच बेच रही है. इसके Pure और Adventure वेरिएंट को 7 लाख रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. कंपनी इसे सिर्फ एक 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ बेच रही है, जिसके साथ CNG का भी विकल्प मिलता है.
यह इंजन पेट्रोल ईंधन पर 87bhp की पावर और 115Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है, जबकि CNG पर यही इंजन 72bhp की पावर और 103Nm का अधिकतम टॉर्क देता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन जोड़ा जाता है. Tata Punch कई बेहतरीन फीचर्स के साथ बाजार में बेची जा रही है, और इसकी मासिक सेल भी काफी बेहतर रहती है.
- Hyundai एक्सटर्नल
इस लिस्ट में दूसरा नाम कोरियन निर्माता के भारतीय डिवीजन Hyundai Motor India की छोटी एसयूवी Hyundai Exter का है. इस कार को कंपनी 6.21 लाख से 10.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच बेचा जा रहा है. इस कार में भी सिर्फ एक 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है.
यह इंजन 82bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क प्रदान करता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि Hyundai Exter को CNG ईंधन के साथ भी पेश किया जाता है. इस कार के EX ट्रिम को 7 लाख रुपये के अंदर खरीदा जा सकता है. कंपनी इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स प्रदान करती है.
- Renault Kiger
फ्रेंच कार निर्माता Renault के भारतीय डिवीजन Renault India की कॉम्पैक्ट SUV Renault Kiger को 7 लाख रुपये के अंदर खरीदा जा सकता है. इस कार के RXE और RXL ट्रिम को इस बजट में खरीद सकते हैं. कंपनी इस कार को दो इंजन विकल्पों 1.0-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0-लीटर, टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में बेच रही है.
जहां पहला इंजन 71bhp की पावर और 91Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है, जबकि दूसरा टर्बो इंजन 99bhp की पावर और 160Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है. दोनों इंजनों के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प, जबकि नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ ऑटोमेटिक और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CVT को जोड़ा गया है.
- Nissan Magnite
Nissan Motor की कॉम्पैक्ट SUV Nissan Magnite इस लिस्ट में चौथी कार है. इस एसयूवी के Visia B4D और Visia Plus B4D ट्रिम को 7 लाख रुपये के अंदर खरीदा जा सकता है. कंपनी इस कार को भी दो इंजन विकल्पों – 1.0-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0-लीटर, टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में बेचा जा रहा है.
Kiger की तरह ही इस कार में भी नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 71bhp की पावर और 91Nm का अधिकतम टॉर्क और टर्बो पेट्रोल इंजन 99bhp की पावर और 160Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है. दोनों इंजनों के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प, जबकि नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ ऑटोमेटिक और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CVT को जोड़ा गया है.