नई दिल्ली : बच्चेदानी, जिसे गर्भाशय भी कहा जाता है। आप इसके नाम से से समझ गए होंगे कि यह गर्भ का घर होता है। इसका मुख्य कार्य गर्भ धारण करना और उसमें बच्चों का विकास कराना होता है। ऐसे में हर महिला के लिए बच्चेदानी का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है। बच्चेदानी में अगर किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो गर्भ धारण करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए बच्चेदानी का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है। वहीं, इसमें होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी होना भी हर महिलाओं के लिए आवश्यक होता है। इन परेशानियों में बच्चेदानी में गांठ शामिल है। बच्चेदानी में गांठ होने पर महिलाओं को कई तरह की असुविधा हो सकती है। इसलिए इसका समय पर इलाद बहुत ही जरूरी होता है। बच्चेदानी में गांठ की स्थिति में शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। आज इस लेख में हम आपको बच्चेदानी में होने वाली गांठ की वजह से शरीर में दिखने वाले बदलावों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-
पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
बच्चेदानी में गांठ होने पर पेट के निचले हिस्से में काफी ज्यादा दर्द और तनाव महसूस हो सकता है। अगर आपको बार-बार इस तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें। ताकि आप अ्पनी परेशानी का इलाज करा सकें और फ्यूचर में होने वाली किसी भी तरह की परेशानी को दूर कर सकें।
पेट में सूजन या भारीपन
गर्भाशय यानी बच्चेदानी में भारीपन या फिर सूजन महसूस होना भी बच्चेदानी में गांठ की ओर इशाराकर सकता है। इस स्थिति में महिलाओं को पेट के आसपास काफी ज्यादा भारीपन का अनुभव होता है। अगर आपको भी इस तरह का लक्षण महसूस हो रहा है, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें। ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके।
पेट में खिंचाव मसूस होना
बच्चेदानी में गांठ होने की स्थिति में महिलाओं को पेट के आसपास खिंचाव जैसा महसूस होता है। यह परेशानी कभी भी अनियमित रूप से हो सकती है। इस तरह की परेशानी का अनुभव होने पर महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन अगर आपको लंबे समय से इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।
मासिक धर्म में अनियमितता
गर्भाशय में गांठ होने पर कई बार पीरियड्स में अनियमितता की परेशानी हो सकती है। अगर आपके पीरियड्स में काफी ज्यादा बदलाव हो रहे हैं या फिर पीरियड्स डेट अलग हो रहा है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की राय लें।
पेशाब करते समय परेशानी का अनुभव
बच्चेदानी में गांठ होने पर पैशाब करते समय परेशानी का अनुभव हो सकता है। कुछ महिलाओं को पेशाब के दौरान दर्द, जलन जैसी परेशानी का अनुभव हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।
