Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये 5 आदतें हैं आपके पीले दांतों की वजह, आज ही छोड़ दें 2 दिन में चमकने लगेंगे दांत, डेंटल एक्सपर्ट्स से जानें टिप्स…
    स्वास्थ्य

    ये 5 आदतें हैं आपके पीले दांतों की वजह, आज ही छोड़ दें 2 दिन में चमकने लगेंगे दांत, डेंटल एक्सपर्ट्स से जानें टिप्स…

    By Tv 36 HindustanMarch 27, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- खूबसूरती का असली मतलब मुस्कुराहट होती है. पहली नजर में लोगों को आकर्षित करने वाली चीज है मुस्कुराहट. हालांकि, पीले दांत ऐसी मुस्कुराहट को बिगाड़ सकते हैं. वहीं खूबसूरत सफेद दांत आपकी मुस्कुराहट को और भी निखार देते हैं. ये आपको सबके सामने आत्मविश्वास से भर देते हैं. इतना ही नहीं सफेद दांतों को अच्छी सेहत की निशानी भी कहा जाता है. लेकिन इन दिनों कई लोग अपने दांतों के पीलेपन से परेशान हैं.कई लोग ऐसे हैं जो इसकी वजह से सबके सामने खुलकर मुस्कुरा नहीं पाते हैं. ऐसे में अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपको कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए.

    दांतों के पीलेपन का कारण हमेशा जेनेटिक नहीं हो सकता है. डेंटल एक्सपर्ट्स के अनुसार, दांतों के पीलेपन का कारण ज्यादातर लोगों की रोजाना की गलत आदतें होती हैं. कुछ छोटी-छोटी गलतियां जो आप अनजाने में करते हैं, आपके दांतों की खूबसूरती को नुकसान पहुंचा सकती हैं और उन्हें पीला बना सकती हैं. आइए जानते हैं रोजाना की 5 गलत आदतों के बारे में जो पीले दांतों का कारण बनती हैं.

    विकास गौड़, दंत चिकित्सक के मुताबिक, दांतों के पीले होने का कारण कुछ इस प्रकार हो सकता है, जैसे कि …

    ठीक से ब्रश न करना

    कुछ लोग पेस्ट लगाकर और उसे आगे-पीछे घुमाकर अपने दांतों को ब्रश करते हैं. कुछ लोग ब्रश को मुंह में रखकर घंटों अलग-अलग काम करते हैं. ये दो गलतियां हैं जो आप कर रहे हैं. ब्रश करने का काम कभी भी बहुत देर तक नहीं करना चाहिए. अपने दांतों को ठीक से या लंबे समय तक ब्रश न करने से इस प्लाक का स्तर बढ़ सकता है, इसके साथ ही सुबह और रात को अपने दांतों को सही तरीके से ब्रश करें. नहीं तो खाने के कण और बैक्टीरिया आपके दांतों पर जमा हो जाएंगे और प्लाक बन जाएंगे. इससे आपके दांत पीले हो जाएंगे.

    कार्बोनेटेड ड्रिंक

    सोडा और कोल्ड ड्रिंक जैसे कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का बहुत अधिक सेवन करने से भी आपके दांत पीले हो सकते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इनमें मौजूद एसिड धीरे-धीरे दांतों के इनेमल को नष्ट कर देते हैं, जिससे आपके दांतों की सतह कमज़ोर हो जाती है और वे पीले दिखाई देने लगते हैं और दांत आसानी से टूटने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

    स्मोकिंग

    क्या आपने देखा है कि स्मोकिंग करने वालों के दांत और होंठ पीले दिखाई देते हैं? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि तंबाकू उत्पादों में मौजूद निकोटीन और टार धीरे-धीरे दांतों और होंठों का रंग बिगाड़ देते हैं, जिससे वे समय के साथ पीले या भूरे हो जाते हैं. ये पदार्थ लार के उत्पादन को भी कम करते हैं. इससे प्लाक और बैक्टीरिया आसानी से दांतों और मसूड़ों पर जमा हो जाते हैं, जिससे मुंह और दांतों की सेहत और सुंदरता को नुकसान पहुंचता है.

    दांत पीसना

    बहुत से लोग गुस्से में अपने दांत पीसते हैं. अगर आपको भी यह आदत है, तो तुरंत इसे छोड़ दें. क्योंकि इससे आपके दांत पीले हो जाते हैं. दांतों को जोर से रगड़ने से उनके इनेमल को नुकसान पहुंचता है. दांतों के बीच घर्षण के कारण दांतों का इनेमल पतला हो जाता है. इससे दांतों पर प्लाक और बैक्टीरिया आसानी से जम जाते हैं। नतीजतन, न केवल दांत पीले हो जाते हैं, बल्कि दांतों की पूरी सेहत भी प्रभावित होती है.

    चाय और कॉफी का अधिक सेवन
    चाय और कॉफी का अधिक सेवन करने से भी दांतों पर गंदगी जम जाती है और वे पीले हो जाते हैं. इन पदार्थों में टैनिन नामक पदार्थ होता है. यह दांतों की बाहरी परत पर दाग बना देता है.

    पीले दांतों को हटाने के घरेलू उपाय..

    संतरे के तेल या नारियल के तेल से रोजाना ऑयल पुलिंग करने से पीले दांत हट जाते हैं और सफेद हो जाते हैं.

    नमक और नींबू के रस से हफ्ते में दो बार दांत साफ करने से भी दांत सफेद होते हैं.

    बेकिंग सोडा से दांत साफ करने से भी पीले दांतों से राहत मिलती है.

    Post Views: 1,960

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबेरहम पिता ने 4 बच्चों को मार डाला,सोते समय चापड़ से काट दी सभी की गर्दन, खुद भी कर ली आत्महत्या, वजह जान हो जाएगे रोगटे खडे…
    Next Article शोपियां में अलगाववादी नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी, UAPA के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?