नई दिल्ली:– हाथों की नसों के दिखने का मुख्य कारण बढ़ती उम्र, ब्लड प्रेशर और स्किन में लचीलापन हो सकता है। हालांकि, इसके पीछे की कई अन्य वजह भी हो सकती है। इसमें शरीर में फैट की मात्रा कम होने की वजह हो सकती है। मोटे या अधिक वजन वाले लोगों की नसें जल्दी नहीं दिखाई देती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से हाथों की नसें नजर आती हैं-
शरीर में फैट कम होना
शरीर में काफी ज्यादा फैट कम होने की वजह से भी हाथों की नसें नजर आती हैं। अगर आपके हाथों की नसें काफी ज्यादा दिख रही हैं, तो इस स्थिति में एक बार अपने एक्सपर्ट से सलाह लें। ताकि हाथों में नसें दिखने का कारण पता चल सके।
जेनेटिक कारण
हाथों की नसें दिखने के पीछे कई बार अनुवांशिक कारण हो सकता है। अगर आपके परिवार के किसी सदस्य के हाथों की नसें ऊभरी रहती हैं, तो हो सकता है आपको भी इस तरह की परेशानी हो।
काफी एक्सरसाइज करना
जब आप काफी ज्यादा एक्सरसाइद करते हैं, तो ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ने लगता है। ऐसे में नसें स्किन के करीब आ जाती हैं। एक्सरसाइज के दौरान बार-बार वजन उठाने या एक्सरसाइज करने से ब्लड फ्लो बढ़ सकता है, जिससे मांसपेशियां सख्त होकर उभरने लगती हैं।
बढ़ती उम्र हो सकती है वजह
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, स्किन पतली होने लगती है। साथ ही स्किन लोच खोती जाती है, जिससे नसें ज्यादा दिखाई देने लगती हैं। साथ ही उम्र के साथ स्किन के वाल्व कमजोर हो जाते हैं, जिसकी वजह से हाथों की नसें कमजोर होने लगती हैं और काफी नसें नजर आती हैं।
गर्म मौसम के कारण
कभी-कभी शरीर का तापमान काफी ज्यादा बढ़ने के कारण भी हाथों की नसें दिखने लगती हैं। हालांकि, वेरिकोज वेन्स की परेशानी अधिकतर लोगों को पैरों पर होती हैं। यह कई बार दर्दनाक हो सकती है।
