नई दिल्ली:- लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 528 सीटों पर आए रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए 270 सीटों पर आगे चल रहा है और बहुमत का पार कर गया है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन 250 सीटों पर आगे चल रहा है। लोकसभा चुनाव परिमाण में इंडी गठबंधन एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमान से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश और बिहार में कौन सी हैं वो 6 सीटें जिनपर मोदी के मंत्री अपने ही गढ़ में धराशायी होते दिख रहे हैं।
भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों के अनुसार, एनडीए गठबंधन, जिसमें भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी लोजपा और जनता दल शामिल हैं, बिहार में आगे चल रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में जनता दल 14 सीटों पर आगे है, जबकि भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है। 2019 के चुनावों में, एनडीए को 353 सीटें मिलीं, जिनमें से अकेले भाजपा ने 303 सीटें जीतीं। विपक्षी यूपीए को केवल 93 सीटें मिलीं, जिनमें से कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं थीं।
बिहार की आरा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आर के सिंह 18213 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद 71784 वोटों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नित्यानंद राय 2011 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता 123926 वोटों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गिरिराज सिंह 38 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अबोध कुमार रॉय 197185 वोटों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी 50758 वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल 169827 वोटों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अजय कुमार -3175 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा 271638 वोटों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के जयवीर सिंह -92700 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी की डिम्पल यादव प्रत्याशी 292330 वोटों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
