Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये हैं भारत के 5 सबसे छोटे और चुनौतीपूर्ण एयरपोर्ट, जहां पायलटों को भी होती है परेशानी…
    News

    ये हैं भारत के 5 सबसे छोटे और चुनौतीपूर्ण एयरपोर्ट, जहां पायलटों को भी होती है परेशानी…

    By Tv 36 HindustanMay 1, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली- अगर यातायात के सबसे तेज साधन की बात करें तो वो हवाई जहाज हैं. इसके जरिए घंटों का सफर मिनटों में पूरा किया जा सकता है. यही वजह है कि समय बचाने के लिए परिवहन के साधनों में हवाई जहाज को ज्यादा महत्व दिया जाता है. इसके साथ ही ये आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा के लिए भी जाना जाता है. आपने भारत में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के बारे में सुना होगा. कुछ हवाई अड्डे बहुत बड़े होते हैं, जबकि कुछ छोटे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश का सबसे छोटा हवाई अड्डा कौन सा है? यदि नहीं जानते तो इस खबर के माध्यम से भारत के 5 ऐसे सबसे छोटे एयरपोर्ट्स के बारे में जान लें…

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है…

    बालजेक एयरपोर्ट
    भारत का सबसे छोटा एयरपोर्ट बालजेक एयरपोर्ट मेघालय में स्थित है, इसे तूरा एयरपोर्ट के नीम से भी जाना जाता है. बता दें, बालजेक हवाई अड्डे में एक ही रनवे है और इसका उद्घाटन अक्टूबर 2008 में हुआ था, इस हवाई अड्डा निर्माण लागत लगभग ₹12.52 करोड़ थी. लगभग 120 एकड़ में फैले इस एयरपोर्ट का 1,100 मीटर का रनवे वर्तमान में चालू नहीं है. इस एयरपोर्ट पर सिर्फ एक किलोमीटर का रनवे देखने को मिलेगा, जिसपर सिर्फ छोटे हवाई जहाजों को ही उतारा जाता है.

    बालुरघाट एयरपोर्ट
    बालुरघाट एयरपोर्ट पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में बालुरघाट में स्थित एक सार्वजनिक हवाई अड्डा है. इस एयरपोर्ट का संचालन और स्वामित्व पश्चिम बंगाल सरकार के पास है, जो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ 30 साल की लीज व्यवस्था के तहत है. बालुरघाट एयरपोर्ट मूल रूप से 2nd वर्ल्ड वॉर के दौरान अंग्रेजों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक सैन्य हवाई क्षेत्र था. यह एयरपोर्ट आज 132.66 एकड़ में फैला हुआ है. इसके 100 फीट चौड़े सिंगल पक्के रनवे को हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार से अपग्रेड के लिए लगभग ₹11.35 करोड़ का निवेश मिला है, जिसमें एक एक्सटेंडेड रनवे, बेहतर यात्री लाउंज और मॉडर्न एयर ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी शामिल हैं.

    कुल्लू मनाली एयरपोर्ट
    कुल्लू मनाली एयरपोर्ट को भुंतर एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है. बता दें, कुल्लू मनाली एयरपोर्ट का रनवे 3,691 फीट लंबा है और यह अपने चैलेंजिंग पसपेक्टिव के लिए फेमस है. गहरी घाटी में बसा और ऊंची चोटियों से घिरा यह एयरपोर्ट पायलटों के लिए काफी मुश्किलें खड़ा करता है. दरअसल, पायलटों को यहां लैंडिंग के दौरान काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. कुल्लू-मनाली तक कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किए गए इस खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण प्रयास की सराहना पूरा देश करता है.

    शिमला एयरपोर्ट
    शिमला एयरपोर्ट को आमतौर पर जुब्बरहट्टी एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता है, शिमला एयरपोर्ट हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर से लगभग 22 किलोमीटर दूर है. सिर्फ 1,230 मीटर लंबे रनवे के साथ, एयरपोर्ट को कई परिचालन सीमाओं का सामना करना पड़ता है. हवाई अड्डे का निर्माण एक पहाड़ की चोटी को काटकर और क्षेत्र को समतल करके सिंगल रनवे बनाने के लिए किया गया था. छोटे एप्रन में 01 एटीआर-42 प्रकार के विमान के लिए पार्किंग की जगह है. टर्मिनल आने वाली उड़ानों के लिए 50 व्यक्तियों को संभाल सकता है, लेकिन प्रस्थान करने वाली उड़ानों के लिए केवल 40.

    अगत्ती हवाई अड्डा

    अगत्ती हवाई अड्डा लक्षद्वीप संघ शासित प्रदेश के अगत्ती द्वीप पर स्थित है. हवाई अड्डे की स्थापना वर्ष 1988 में की गई थी. यह द्वीपसमूह में एकमात्र हवाई पट्टी है, जो भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है. हवाई अड्डे का निर्माण 45.9 एकड़ भूमि पर किया गया है.अगत्ती हवाई अड्डे में 1204 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा एक रनवे है. हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन व्यस्त समय के दौरान 150 यात्रियों को संभाल सकता है. हवाई अड्डे के लिए कोच्चि और बैंगलोर से सीधी उड़ानें हैं और इन शहरों के माध्यम से यह देश के अधिकांश हिस्सों से भी जुड़ा हुआ है.

    हवाई अड्डे पर एक ही टर्मिनल है, जिसमें 25-25 यात्री क्षमता है, आगमन और प्रस्थान के लिए. मामूली यात्री यातायात के साथ, हवाई अड्डे पर 1 चेक-इन और 1 सुरक्षा काउंटर है. हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन 566 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है.

    Post Views: 785

    #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपाप या पुण्य, पीरियड्स में महिलाएं क्यों नहीं करती हनुमान चालीसा पाठ और तुलसी माला का जाप, पंडित जी से जानें सबकुछ….
    Next Article फिटकरी को अंडरआर्म्स पर लगाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-नेतन्याहू के बीच बड़ी बैठक भारत-इजरायल के बीच हुए ये कई अहम समझौते, जेरूसलम से ‘आतंकिस्तान’ को कड़ा मैसेज…
    • सर्दी अभी गई नहीं इन 6 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, राजधानी में बढ़ेगी तपिश पढ़ें IMD अपडेट…
    • आज का राशिफल आज लक्ष्मी जी की कृपा से धन वर्षा या बढ़ेंगी परेशानियां जानिए 12 राशियों का आज का हाल…
    • गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों एवं गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क रक्त सुविधा…
    • आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों की द्वितीय बैठक संपन्न
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?