Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये 10 सांसद जिसमे, 17वीं लोकसभा में सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाने का विवरण है…
    समाचार

    ये 10 सांसद जिसमे, 17वीं लोकसभा में सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाने का विवरण है…

    By Tv 36 HindustanApril 5, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारतीय संसदीय इतिहास में पिछला 5 साल बेहद महत्वपूर्ण माना जाएगा. सरकार ने इस दौरान कई ऐसे कानून बनाए जिस पर संसद में लंबी बहस हुई. संसद के दोनों सदनों को चलाने में भी सरकार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई बार सांसदों की तरफ से यह भी आरोप लगाए गए कि प्रश्नकाल के समय को लगातार कम किया जा रहा है. आइए जानते हैं पिछले पांच साल के दौरान सबसे अधिक सवाल पूछने वाले लोकसभा के 10 सांसद कौन थे? लोकसभा के पिछले सत्र में सांसदों ने औसत 210 सवाल पूछा है.

    संसद की गतिविधियों और विधायी जानकारियों पर नजर रखने वालीपीआरएस वेबसाइटके आंकड़ों के अनुसार 01-06-2019 से 10-02-2024 के बीच देश भर में भारतीय जनता पार्टी के बंगाल बेलूरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार ने सबसे अधिक सवाल पूछे हैं.

    बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार ने 17 वीं लोकसभा में देश भर में सबसे अधिक 654 सवाल पूछे . साथ ही इस दौरान उन्होंने सदन में 7 बार प्राइवेट मेंबर बिल भी लाया. इस दौरान सदन में उनकी उपस्थिति 73 प्रतिशत रही.

    मध्यप्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुधीर गुप्ता ने पांच साल के दौरान 645 सवाल पूछे. इस दौरान उन्होंने 6 बार प्राइवेट मेंबर बिल भी सदन में लाया. मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता की इस दौरान सदन में 88 प्रतिशत उपस्थिति रही. सुधीर गुप्ता देश में सबसे अधिक सवाल पूछने वाले सांसदों में दूसरे नंबर पर हैं.

    शिवसेना के मावल से सांसद श्रीरंग अप्पा बार्ने ने पिछले पांच साल के दौरान 635 सवाल लोकसभा में पूछा. इस दौरान उन्होंने 13 बार प्राइवेट मेंबर बिल भी सदन में लाया. श्रीरंग अप्पा बार्ने सदन की कार्यवाही के दौरान उपस्थिति 94 प्रतिशत रही.

    झारखंड के जमशेदपुर से बीजेपी के सांसद बिद्युत बरन महतो ने 17 वीं लोकसभा के दौरान चौथे नंबर पर देश में सबसे अधिक सवाल पूछा. उन्होंने 632 सवाल सदन में रखे. इस दौरान उन्होंने 2 बार प्राइवेट मेंबर बिल भी सदन में लाया. बिद्युत बरन महतो की सदन में उपस्थिति 90 प्रतिशत रही.

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार की बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने सदन में पांचवे नंबर पर सबसे अधिक सवाल पूछे. उन्होंने 629 सवाल सदन में पूछे थे. सुप्रिया सुले ने 16 बार प्राइवेट मेंबर बिल भी सदन में लाया. इस दौरान सदन में उनकी उपस्थिति 93 प्रतिशत रही.

    एनसीपी के शिरुर से सांसद अमोल कोल्हे ने 621 सवाल पिछले लोकसभा में 5 साल के दौरान पूछे. इस दौरान उनके दौरान प्राइवेट मेंबर बिल नहीं पेश किया गया. अमोल कोल्हे की सदन में मौजूदगी संसद सत्र के दौरान 61 प्रतिशत रही.

    अंडमान और निकोबार से कांग्रेस पार्टी के सांसद कुलदीप राय शर्मा ने पिछले पांच साल के दौरान लोकसभा में 610 सवाल पूछे. इस दौरान उनके द्वारा 9 बार प्राइवेट मेंबर बिल भी पेश किया गया. कुलदीप राय शर्मा की संसद के सत्र के दौरान उपस्थिति 70 प्रतिशत रही.

    महाराष्ट्र के धुले से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुभाष रामराव भामरे ने लोकसभा में 605 सवाल पूछा. हालांकि उनके द्वारा इस दौरान एक बार भी प्राइवेट मेंबर बिल नहीं लाया गया. सदन में उनकी उपस्थिति 82 प्रतिशत रही.

    महाराष्ट्र को कोल्हापुर से शिवसेना के सांसद संजय सदाशिवराव मांडलिक ने भी सदन में 605 सवाल पूछा. उनके द्वारा एक बार भी प्राइवेट मेंबर बिल नहीं लाया गया. सदन में उनकी उपस्थिति 63 प्रतिशत रही.

    गजानन कीर्तिकर- मुंबई-उत्तर-पश्चिम से शिवसेना के सांसद गजानन कीर्तिकर ने पिछले 5 साल में सदन में 580 सवाल पूछा. उनके द्वारा प्राइवेट मेंबर बिल पेश नहीं किया गया.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबर्ड फ़्लू का दूसरा मामला आया सामने, जानें इंसानो मे कैसे फैलता है यह वायरस…
    Next Article अगर आपके विवाह में आ रही हैं अड़चनें,तो इस स्त्रोत का करें इस दिन पाठ, भगवान शिव और माता पार्वती की मिल जाएगी ऐसी कृपा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?