फेफड़े का कैंसर सबसे आम और गंभीर प्रकार के कैंसर में से एक है. लंग्स कैंसर एक साइलेंट किलर की तरह होता है शुरुआत में इसका बिल्कुल भी पता नहीं चलता है. जब यह अपने थर्ड स्टेज में पहुंच जाती है. तब शरीर पर इसके हल्के लक्षण दिखाई देते हैं. अगर इस बीमारी का पता शुरुआत में चल जाए तो इससे जान बचाई जा सकती है. इसके शुरुआती लक्षणलगातार खांसी
फेफड़ों के कैंसर के सबसे आम शुरुआती लक्षणों में से एक खांसी है जो ठीक नहीं होती. यह कोई आम खांसी नहीं है; यह लगातार होने वाली, परेशान करने वाली खांसी है जो हफ्तों तक बनी रहती है. अगर आप धूम्रपान करते हैं या धूम्रपान का इतिहास रखते हैं. खांसी को नॉर्मल समझकर बिल्कुल भी इग्नोर न करें. क्योंकि यह नॉर्मल दिखने वाली खांसी खतरनाक रूप ले सकती है. पुरानी खांसी में बदलावअगर आपको धूम्रपान या क्रोनिक ब्रोंकाइटिस जैसी किसी अन्य स्थिति के कारण पुरानी खांसी है, तो किसी भी बदलाव पर ध्यान दें. फेफड़े के कैंसर से जुड़ी खांसी अलग लग सकती है, जो गहरी या अधिक बार हो सकती है. कभी-कभी, खांसी में खून आ सकता है.
अगर ऐसी समस्या हो रही है तो यह आपके लिए रेड अलर्ट है. ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. सांस की तकलीफसांस लेने में तकलीफ हो रही है तो यह लंग्स कैंसर की समस्या हो सकते हैं. सांस लेने वाली नली में ट्यूमर या इंफेक्शन हो सकता है. फेफड़ों के चारों तरफ पानी भरने लगता है. जिसके कारण सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. सीने में दर्दसीने में दर्द की शिकायत लंग्स कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है. इसमें सांस लेने में तकलीफ, खांसने और हंसने के दौरान दर्द की शिकायत हो सकती है.
बार-बार इंफेक्शनफेफड़ों के कैंसर के कारण आपको ब्रोंकाइटिस या निमोनिया जैसे सांस की नली में इंफेक्शन होने का ख़तरा ज़्यादा हो सकता है. अगर आपको लगता है कि आप अक्सर इन संक्रमणों से जूझ रहे हैं या अगर उन्हें ठीक होने में ज़्यादा समय लगता है, तो यह फेफड़ों के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है
.थकानरात में अच्छी नींद लेने के बाद भी बहुत ज़्यादा थका हुआ या कमज़ोर महसूस करना फेफड़ों के कैंसर का लक्षण हो सकता है. कैंसर से जुड़ी थकान आम थकान से अलग होती है. यह अक्सर ज़्यादा तीव्र होती है और आराम करने से ठीक नहीं होती. अगर आपको लगता है कि थकान आपके रोज़मर्रा के लाइफ पर असर डालता है.
