नई दिल्ली:– चीनी सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसके अधिक सेवन से कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा, मीठी कॉफी के अलावा कई अन्य चीजों में भी चीनी होती है। लेकिन अगर सिर्फ 30 दिनों के लिए चीनी या फिर इससे बनी चीजों का सेवन छोड़ दें तो शरीर में कौन-कौन से बदलाव होते हैं।
बेहतर मेटाबॉलिज्म और ब्लड शुगर कंट्रोल
सिर्फ एक महीने तक शुगर और इससे बने खाद्य पदार्थ छोड़ने से ब्लड शुगर बेहतर होता है। इससे ऊर्जा स्थिर रहती है और शरीर कैलोरी बेहतर तरीके से बर्न होती है।
दांत और मसूड़े होते हैं हेल्दी
जब हम सोडा और अन्य चीनी युक्त जूस पीते हैं तो ये हमारे दांतों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इन्हें छोड़ने से कैविटी का खतरा कम होता जाता है। दांत और मसूड़ों को मजबूती मिलती है
त्वचा
चीनी के सेवन से मुंहासे और झुर्रियों की समस्या हो सकती है। सिर्फ एक महीने तक इसे छोड़ने से त्वचा अधिक साफ, चमकदार और हेल्दी दिख सकती है।
वजन नियंत्रण
जब शरीर में चीनी की मात्रा कम होती है तो सिर्फ हफ्ते भर में काफी कैलोरी बर्न होती है। जिसके चलते धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है।
पाचन और आंतों का स्वास्थ्य
चीनी और इससे युक्त खाद्य पदार्थ आंतों के लिए हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकते हैं। सिर्फ एक महीने तक चीनी छोड़ने पर अच्छे बैक्टीरिया सक्रिय होने लगते हैं जिससे पाचन, इम्यूनिटी और एनर्जी बेहतर होने लगती है।
डाइट में शामिल करें ये चीजें
चीनी युक्त पेय पदार्थ की जगह पानी, नींबू पानी, बिना शक्कर की ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी पीना फायदेमंद हो सकता है। स्वाद बढ़ाने के लिए पानी में खीरा, संतरा, बेरी डाल सकते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।