Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गगनयान मिशन पर जाएंगे भारत के यह चार जांबाज..…
    News

    गगनयान मिशन पर जाएंगे भारत के यह चार जांबाज..…

    By Tv36 HindustanFebruary 27, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए बहुत से टेस्ट पायलटों ने आवेदन किया था12 लोगों को सितंबर 2019 में बेंगलुरु में हुए पहले चरण के चयन में सफलता मिलीकई चरणों के चयन के बाद IAM और इसरो ने अंतिम 4 लोगों को चुना

    नई दिल्ली: चांद और सूरज के बाद भारत एक बार फिर अंतरिक्ष पर इतिहास रचने को तैयार है। दरअसल भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO अपने गगनयान मिशन पर काम रही है। चंद्रयान और आदित्य एल-1 की सफलता के बाद ये मिशन इसरो को और बुलंदियों पर पहुंचाएगा। गगनयान भारत का पहला मानव मिशन होगा। भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान लॉन्च होने वाला है। पीएम मोदी ने जब 2018 में भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन, गगनयान की घोषणा की थी, तभी से संभावित अंतरिक्ष यात्रियों के नामों पर सस्पेंस बना हुआ है। अब हमारे सहयोगी संस्थान TOI के पास उनके नाम हैं।सूत्रों ने बताया कि चुने गए चार अंतरिक्ष यात्री, सभी विंग कमांडर या ग्रुप कैप्टन हैं।

    इनके नाम हैं- प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजित कृष्णन और चौहान (पूरा नाम उपलब्ध नहीं है)। चारों लोग, जो बेंगलुरु में अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण सुविधा में ट्रेनिंग ले रहे हैं, मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में होंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी उन्हें दुनिया के सामने पेश करेंगे। टीओआई ने जुलाई 2019 में सबसे पहले बताया था कि गगनयान के सभी चयनित अंतरिक्ष यात्री टेस्ट पायलट होंगे, क्योंकि यह भारत का पहला अंतरिक्ष उड़ान मिशन है। अपने विशेषज्ञता के कारण, टेस्ट पायलटों को आमतौर पर उस हर चीज का अध्ययन करने के लिए कहा जाता है जो पहले कभी नहीं आजमाई गई चीज में गलत हो सकती है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तिरुवनंतपुरम के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करेंगे और उस समय वह भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहे चार टेस्ट पायलटों के नामों की घोषणा करेंगे। केरल के लिए गौरव की बात यह है कि इन चार टेस्ट पायलटों में से एक, ग्रुप कैप्टन प्रशांत बी. नायर, केरल से ही ताल्लुक रखते हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह पिछले कुछ सालों से इस मिशन के लिए रूस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।

    अब वह भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग (इसरो) की एक इकाई में इस मिशन की बारीकियों को समझ रहे हैं। यह खबर आने के बाद से ही यह पता लगाने की होड़ मच गई है कि आखिर वह कौन अधिकारी है। गगनयान मिशन की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री वीएसएससी का दौरा करेंगे।

    कैसे चुने गए 4 जांबाज?अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए आवेदन करने वाले बहुत से टेस्ट पायलटों में से, 12 लोगों को सितंबर 2019 में बेंगलुरु में हुए पहले चरण के चयन में सफलता मिली। यह चयन भारतीय वायु सेना (IAF) के अधीन आने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (IAM) द्वारा किया गया था। कई चरणों के चयन के बाद, IAM और इसरो ने अंतिम 4 लोगों को चुना।

    2020 की शुरुआत तक, इसरो ने चारों को शुरुआती प्रशिक्षण के लिए रूस भेजा, जो कोविड-19 के कारण कुछ देरी के बाद 2021 में पूरा हुआ। उसके बाद से चारों को कई एजेंसियों और सशस्त्र बल की ओर से ट्रेनिंग दी जा रही है। इसरो अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (HSFC) को प्रशिक्षण के लिए विभिन्न सिमुलेटरों से लैस करने पर काम कर रहा है। वे फिट रहने के लिए IAF के साथ नियमित रूप से उड़ान भरना जारी रखते हैं

    कब लॉन्च होगा गगनयान मिशन?इसरो के गगनयान मिशन साल 2025 तक लॉन्च होगा। हालांकि इसके शुरुआती चरणों को इसी साल यानी 2024 तक पूरा किया जा सकता है। इसमें दो मानवरहित मिशन को अंतरिक्ष में भेजना शामिल है। जब ये मिशन सफल होंगे उसके बाद ही एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।गगनयान मिशन क्या है?गगनयान मिशन ISRO द्वारा विकसित भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    गगनयान मिशन भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है। इस मिशन के तहत 4 चालक दल के सदस्यों को 400 किलोमीटर की कक्षा में तीन दिनों के मिशन के लिए लॉन्च करना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है। इसरो ने इस मिशन की टेस्टिंग पिछले साल की थी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रोटीन, अमीनो एसिड्स, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का बढ़िया स्रोत होते हैं ये छोटे बीज…..
    Next Article रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट के लिए अब नही लगानी पड़ेगी लाइन,ऐसे बनेगे टिकट…
    Tv36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय मध्यस्थता 1.जुलाई से 30.सितम्बर 2025 तक विशेष अभियान हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश, द्वारा ली गई द्वितीय बैठक

    July 13, 2025

    मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, टैंकरों में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

    July 13, 2025

    संबंध में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, दोनों गिरफ्तार

    July 13, 2025

    कांग्रेस पार्षद पर रेप की FIR हुई दर्ज, महिला ने लगाया आरोप

    July 13, 2025

    Comments are closed.

    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    × Popup Image
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्रीय मध्यस्थता 1.जुलाई से 30.सितम्बर 2025 तक विशेष अभियान हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश, द्वारा ली गई द्वितीय बैठक
    • मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, टैंकरों में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
    • संबंध में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, दोनों गिरफ्तार
    • कांग्रेस पार्षद पर रेप की FIR हुई दर्ज, महिला ने लगाया आरोप
    • CG: पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी, ट्रक से 120 किलो गांजा जब्त
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?