Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अहमदाबाद प्लेन क्रैश की अनसुलझी गुत्थी सुलझाएंगे ये चार सवाल डबल इंजन फेल या बर्ड हिट…
    समाचार

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश की अनसुलझी गुत्थी सुलझाएंगे ये चार सवाल डबल इंजन फेल या बर्ड हिट…

    By Tv 36 HindustanJune 14, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद:– अहमदाबाद में प्लेन क्रैस कैसे हुआ? प्लेन से कोई चिड़िया टकराई या पिर इंजन फेल हो गया? फिलहाल, इस क्रैश को लेकर चार बड़े एंगल से जांच चल रही है। आज सुबह उस जगह से एक शव और शरीर के कुछ अंग बरामद किए गए, जहां गुरुवार दोपहर को एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मृतकों की सही पहचान के लिए 200 से अधिक लोगों के डीएनए सैंपल इकट्ठा किए गए हैं।

    पोस्टमॉर्टम के बाद 5 शवों के अवशेष परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। फ्लाइट एआई-171 में 242 लोग सवार थे, जो अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। टेकऑफ से कुछ समय बाद ही यह अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 241 सवार लोगों की मौत हो गई। जमीन पर एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल मेस में गिरने से वहां भी कई लोगों की मौत हो गई, साथ ही कई लोग घायल भी हुए।

    4 संभावित कारणों को लेकर जांच
    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया विमान दुर्घटना के 4 संभावित कारणों को लेकर जांच की जा रही है। इनमें बर्ड हिट, डबल इंजन में खराबी, ईंधन में गंदगी और अधिक वेट शामिल हैं। इस एंगल से भी जांच हो रही है कि क्या विमान की मरम्मत या रखरखाव में कोई चूक हुई है। फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर तथा रडार डेटा का गहन अध्ययन किया जा रहा है।

    एक व्यक्ति बचा जिंदा
    एकमात्र जिंदा बचे व्यक्ति का बयान जांच में अहम साबित हो सकता है। इसने बताया कि टेकऑफ के एक मिनट के अंदर ऐसा लगा जैसे विमान की शक्ति खत्म हो गई। इससे संकेत मिलता है कि इंजनों की पावर कट हो गई थी। इसके बाद विमान ने तेजी से गति पकड़ी, आगे की तरफ झुका और दुर्घटनाग्रस्त हो गया

    बता दें कि हादसे का शिकार बोइंग विमान का एक ब्लैक बॉक्स भी मिल गया है। वहीं दूसरे ब्लैक बॉक्स की तलाश अभी भी जारी है। अब इस बॉक्स की मदद से हादसे की असली वजह पता चलोगी। इसके साथ ही फ्लाइट का डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर दोनों मिल गए हैं।

    Post Views: 795

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब नहीं बना सकेंगे इतने मीटर से ऊंची इमारतें, उल्लंघन करने पर गिरा दिया जाएगा ढांचा…
    Next Article ईरान पर हमले बाद एक्शन मोड में नेतन्याहू, पीएम मोदी सहित कई देशों के नेताओं से किया ताबड़तोड़ संपर्क…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल

    February 19, 2026

    इस किले में शिव जयंती पर मची भगदड़ संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल…

    February 19, 2026

    सरगुजा में शिक्षा और स्वच्छता की मिसाल अदाणी विद्या मंदिर को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान…

    February 19, 2026

    5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, एमपी में ओले और यहां बढ़ेगा पारा जानें मौसम का हाल…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल
    • इस किले में शिव जयंती पर मची भगदड़ संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल…
    • सरगुजा में शिक्षा और स्वच्छता की मिसाल अदाणी विद्या मंदिर को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान…
    • 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, एमपी में ओले और यहां बढ़ेगा पारा जानें मौसम का हाल…
    • हाई कोर्ट का बड़ा फैसला सहमति से बने संबंध रिश्ते बिगड़ने पर आपराधिक नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?