नई दिल्ली:- कान में मैल जमने की समस्या आम है, लेकिन कुछ लोगों में यह बहुत दिक्कत और परेशानी की वजह बन जाती है। यदि लंबे समय तक कान में जमे मैल को साफ न किया जाए तो यह कई सुनने में समस्या भी पैदा कर सकती है और कुछ लोगों जमे सख्त मैल के कारण दर्द भी बहुत होता है।
वैसे तो कान में मैल की समस्या के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सर्दियों में यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। तो ऐसे में कुछ घरेलू उपचार आपके काफी काम आ सकते हैं। जो कान में जमी मैल को साफ कर सकते हैं।
लेकिन गंभीर मामलों में आपको डॉक्टर की ही सलाह लेनी चाहिए। ये घरेलू उपाय आम कान के मैल की समस्या के लिए है।
सरसों का तेल कान के लिए फायदेमंद होता है। एक कटोरी में थोड़ा सा सरसों का तेल हल्का गरम करें और उसकी कुछ बूंदे कान में डालें। थोड़ी देर के लिए उसे वैसी ही स्थिति में रखें। इससे कान का मैल नर्म हो जाएगा और बाहर की तरफ आने लगेगा। इसे साफ करना आसान हो सकता है।
ग्लिसरीन का उपयोग भी कान का मैल हटाने के लिए अच्छा होता है। यह भी तेल की तरह ही काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक साफ बोतल में ग्लिसरीन लें और उसकी कुछ बूंदें कान में डालें।इसके बाद कुछ समय तक रखें ताकि ग्लिसरीन कान के मैल को नरम कर सके। इसके बाद मैल साफ कर लें।
