Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कम उम्र में सफेद होते बालों को काला कर देती हैं ये पत्तियां, पैसे भी नहीं करने पड़ते हैं खर्च और दिखता है असर…
    News

    कम उम्र में सफेद होते बालों को काला कर देती हैं ये पत्तियां, पैसे भी नहीं करने पड़ते हैं खर्च और दिखता है असर…

    By Tv 36 HindustanJanuary 29, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- कहते हैं उम्र बढ़ने के साथ-साथ बालों के सफेद होने की दिक्कत भी आम होने लगती है. लेकिन, कम उम्र में भी बाल खूब सफेद होते हैं.केमिकल वाले प्रोडक्ट्स हों या फिर धूप में जरूरत से ज्यादा रहना, बालों की प्राकृतिक रंगत पर असर पड़ता है और बाल सफेद नजर आना शुरू हो जाते हैं. पहले एक-आधा बाल सफेद नजर आता है तो धीरे-धीरे पूरे सिर की जड़ें ही सफेद दिखने लगती हैं. ऐसे में बालों के समय से पहले सफेद होने की दिक्कत को कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से दूर किया जा सकता है. यहां ऐसे ही कुछ पत्तों का जिक्र किया जा रहा है जिनके इस्तेमाल से बालों की सफेदी दूर होती है और वो एकबार फिर काले दिखने लगते हैं. इन पत्तों का इस्तेमाल आसान भी है और किफायती भी. जानिए इन्हें कैसे लगाएं बालों पर. 

    सफेद बाल काले करने के घरेलू उपाय |

    करी पत्ते

    समय से पहले सफेद होते बालों को काला बनाने में करी पत्तों का कमाल का असर नजर आता है. इन पत्तों में विटामिन बी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों का रंग गहरा करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, इन पत्तों में सेलेनियम, जिंक, आयोडीन और आयरन की अच्छी मात्रा होती है. इन पत्तों को पीसकर हेयर मास्क की तरह भी बालों पर लगाया जा सकता है. अमीनो एसिड्स से भरपूर करी पत्तों को नारियल के तेल में पकाकर तेल बनाएं. इस तेल को हफ्ते में 2 से 3 बार सिर पर लगाया जाए तो समय से पहले सफेद होते बालों की दिक्कत दूर होती है और बालों को काला बनने में मदद मिलती है. 

    बालों को काला बनाने के लिए करी पत्तों को पीसकर भी पाउडर तैयार कर सकते हैं. इस पाउडर को नारियल तेल के साथ और मेथी के दानों के साथ पकाकर बालों पर लगाया जा सकता है. इस तरह इस्तेमाल करने पर भी बाल काले होते हैं.

    मेहंदी

    बालों पर मेहंदी के पत्ते अत्यधिक प्रचलन में हैं. मेहंदी के पत्तों से बाल लाल ना हो जाएं यह सुनिश्चित करने के लिए मेहंदी के पत्ते पीसकर इनमें काली चाय या फिर कॉफी मिला लें. इस मिश्रण में एक चम्मच नारियल या सरसों का तेल भी मिला लें. बालों पर आधे से एक घंटे मेहंदी को लगाए रखें और फिर सिर धो लें. महीने में एक बार बालों पर इस तरह मेहंदी लगाई जाए तो बाल काले होने लगते हैं. 

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur These leaves turn gray hair black at a young age Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचावल के पानी में छुपा है कोरियन हेयर केयर का राज, जानें…..
    Next Article सेंट्रल जेल में भेष बदलकर अचानक पहुंचे जज साहब, कैदी समझ बैठे कथावाचक, फिर जो हुआ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    UN के नए वर्ल्ड मैप पर भारत का बड़ा फैसला प्रस्ताव के पक्ष में किया वोट, लेकिन J&K-लद्दाख पर साफ कर दी अपनी ये बात…

    September 6, 2026

    शव ले जाने की तैयारी थी, तभी चलने लगी सांसें संजय गांधी अस्पताल में मचा हड़कंप; दोबारा इलाज शुरू…

    September 6, 2026

    घर पर मिट्टी से खुद तैयार करें बप्पा की मूर्ति, इन 5 स्टेप्स में बन जाएगी सुंदर प्रतिमा…

    September 6, 2026

    जो खेलेगा, वही खिलेगा खेल प्रतिभाओं को तराशने और आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार …

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • UN के नए वर्ल्ड मैप पर भारत का बड़ा फैसला प्रस्ताव के पक्ष में किया वोट, लेकिन J&K-लद्दाख पर साफ कर दी अपनी ये बात…
    • शव ले जाने की तैयारी थी, तभी चलने लगी सांसें संजय गांधी अस्पताल में मचा हड़कंप; दोबारा इलाज शुरू…
    • घर पर मिट्टी से खुद तैयार करें बप्पा की मूर्ति, इन 5 स्टेप्स में बन जाएगी सुंदर प्रतिमा…
    • जो खेलेगा, वही खिलेगा खेल प्रतिभाओं को तराशने और आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है सरकार …
    • राज्यपाल ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा-समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?