Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दो साल से बना रहे थे चुनाव की रणनीति बीजेपी की जीत के पीछे थे ये खिलाड़ी…
    समाचार

    दो साल से बना रहे थे चुनाव की रणनीति बीजेपी की जीत के पीछे थे ये खिलाड़ी…

    By Tv 36 HindustanFebruary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: – आम आदमी पार्टी का किले में सेंध लगाने के लिए बीजेपी ने इस बार चुनाव का इंतजार नहीं किया, बल्कि उसने लगभग दो साल पहले ही चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी थी। पार्टी ने अलग-अलग स्तरों पर कई टीमें भी बनाईं, जिन्होंने पार्टी की रणनीति पर अमल शुरू किया। इस टीम में कुछ प्रमुख चेहरे ये हैं:

    दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी की हार के बाद पहले कार्यकारी और फिर पूरी तरह से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सचदेवा को दी गई। सचदेवा ने AAP सरकार को घेरने की तैयारी तो की ही, साथ ही पार्टी में चल रही गुटबाजी को कंट्रोल करने में भी अहम भूमिका निभाई। जिसका नतीजा ये रहा कि पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरी। इससे पहले उनकी अगुवाई में ही झुग्गी झोपड़ियों में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए अभियान शुरू किया गया, जिसमें पार्टी के बाकी नेताओं को भी शामिल किया गया।

    ओडिशा से सांसद रहे बैजयंत पांडा के लंबे राजनीतिक अनुभव का भी पार्टी को फायदा मिला। पार्टी में उम्मीदवारों की पहचान करने से लेकर मुद्दों को शॉर्टलिस्ट करने की जिम्मेदारी निभाई। पार्टी आलाकमान और प्रदेश इकाई के बीच तालमेल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने ही प्रदेश की अलग-अलग यूनिटों के कामकाज की निगरानी भी की। ये प्रयास पार्टी को जमीन स्तर पर मजूबत करते चले गए।

    बीजेपी के रा‌षट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष भी दिल्ली फतह करने के अभियान में पीछे नहीं रहे। वह भी दिल्ली बीजेपी को मजबूत करने वालों में प्रमुख चेहरा थे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों पर दिल्ली में बाकायदा निगरानी सिस्टम को दुरुस्त किया। साथ ही ये भी सुनिश्चित किया कि दिल्ली में आरएसएस की टीमें भी पूरी ताकत से काम करें। ताकि दिल्ली में छिटक गए बीजेपी के पुराने वोटरों को भी साथ लाया जाए।

    अनुभवी बिधूड़ी ने दिल्ली में मैनिफेस्टो तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले बीजेपी ने मुफ्त योजनाओं पर उस तरह से आक्रमक प्रचार नहीं किया, जैसा इस बार किया गया। उन्होंने ही मैनिफेस्टो बनाने के लिए कमिटी के अन्य सदस्यों के साथ ऐसी योजनाओं को शामिल किया, जिनकी वजह से आप को टक्कर दी जा सके। इनमें महिला सम्मान योजना के तहत ढाई हजार रुपये देना भी शामिल है। साथ ही मेनिफेस्टो के जरिए ही लोगों को भरोसा दिलाया कि केजरीवाल सरकार की शुरू की गई मु‌फ्त की योजनाएं आगे भी जारी रहेंगी।

    दिल्ली बीजेपी के संगठन मंत्री पवन राणा को भी लगभग दो साल पहले ही दिल्ली संगठन की जिम्मेदारी मिली थी। राणा ने दिल्ली को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर नेताओं को जिम्मेदारी दी और यह सुनिश्चित किया कि अगर कहीं कार्यकर्ताओं की नाराजगी है तो उसे दूर किया जाए। एकजुट किया जाए, ताकि उनके अंदर उत्साह की कमी न हो और पार्टी को बूथ लेवल पर किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। कार्यकर्ताओं को उन्होंने जीत की नींव बनाया।

    Post Views: 1,335

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहोली के पहले इस दिन से होलाष्टक, मांगलिक और शुभ कार्यों पर लगेगा ब्रेक, जानिए शादियों के 45 मुहूर्त…
    Next Article सीएम आतिशी ने LG को सौंपा अपना इस्तीफा, दिल्ली विधानसभा को किया गया भंग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…

    March 1, 2026

    इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…

    March 1, 2026

    इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से खामेनेई निकलेगा’ सुप्रीम लीडर की मौत पर भड़क उठा ये शहर, जमकर विरोध प्रदर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ…
    • इजराइल-ईरान युद्ध का असर, हजारों उड़ानें रद्द भारत में भी ये सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल…
    • इस मीटिंग के दौरान हुआ भीषण हवाई हमला, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि…
    • मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, भुगतान न मिलने से परिवार संकट में…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?