Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पित्त की थैली में पथरी होने से ये परेशानियां होती हैं, एक्‍सपर्ट से विस्‍तार में जानें…
    समाचार

    पित्त की थैली में पथरी होने से ये परेशानियां होती हैं, एक्‍सपर्ट से विस्‍तार में जानें…

    By Tv 36 HindustanApril 26, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– लाइफस्‍टाइल में गड़बड़ी जैसे अनहेल्‍दी डाइट, बढ़ता वजन और फिजिकल एक्टिविटी की कमी से अन्‍य बीमारियों की तरह पित्ताशय में पथरी होने का खतरा भी बढ़ता है। पित्ताशय को इंग्लिश में गॉलब्लैडर कहते हैं। यह नाशपाती के आकार का छोटा सा अंग है, जो लिवर के नीचे मौजूद होता है। शरीर में पित्त का काम जरूरी होता है। यह लिवर द्वारा बने पित्त को स्टोर करता है और इसे छोटी आंत में छोड़ता है, ताकि वसा का पाचन अच्‍छे से हो। दूसरे शब्दों में, आप कह सकते हैं कि पित्त के बिना पाचन क्रिया का काम नहीं हो सकता है। लेकिन, कुछ कारणों से पित्ताशय में पथरी जमा होने लगती है। ज्‍यादा दिनों तक पित्त की थैली में पथरी होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए, इसके लक्षणों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इसके बारे में हमें न्‍यूट्रिशनिस्‍ट, डायबिटीज एजुकेटर और होलिस्टिक कैंसर कोच मानसी चौधरी बता रही हैं।

    एक्‍सपर्ट की राय
    एक्‍सपर्ट का कहना है, ”पित्त की थैली में पथरी एक आम समस्‍या है, जो किसी भी उम्र में हो सकती है, चाहे वह किशोरावस्था हो, 40, 50 या इससे ज्‍यादा उम्र। जब पित्त की थैली में पथरी हो जाती है, तब पित्त का फ्लो रूक जाता है, जिससे वसा के पाचन में समस्या हो सकती है। पित्त की थैली में पथरी होने से पेट के ऊपरी दाहिने हिस्‍से में अचानक तेज दर्द होने लगता है। यह दर्द न सिर्फ बार-बार होता है, बल्कि कई घंटों तक परेशान करता है और चुभने वाला होता है। यह गंभीर होकर आपकी पीठ के ऊपरी हिस्से तक भी फैल सकता है। इसके लक्षणों को नजर-अंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ज्‍यादा दिनों तक पित्त की थैली में पथरी होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। समय पर ट्रीटमेंट करके गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।” पित्त की थैली में पथरी के लक्षणों के बारे में जानने से पहले कारणों के बारे में जान लेते हैं।

    पित्त में पथरी तब होती है, जब कोलेस्‍ट्रॉल जमा होने लगता है और एक जगह जमा होकर सख्त हो जाता है। फिर, यह छोटे-छोटे पत्थरों का रूप ले लेता है। अगर, इस ओर शुरू में ध्‍यान नहीं दिया जाए, तो पथरी का साइज बढ़ने लगता है और बाद में इसे निकलवाने के लिए सर्जरी करवानी पड़ सकती है।

    पित्त की थैली में पथरी के क्या कारण हैं?
    पित्ताशय का मुख्य काम पित्त को जमा करना है। लेकिन, कभी-कभी कुछ समस्‍याओं के कारण पित्त की थैली में पथरी होने लगती हैं। आइए इनके बारे में जानें-

    पित्त में कोलेस्ट्रॉल की ज्‍यादा मात्रा
    कैल्शियम और बिलीरूबिन की ज्यादा मात्रा
    पर्याप्त पित्त लवण न बनना
    पित्ताशय की थैली पूरी तरह से खाली न होना
    फैट और कोलेस्‍ट्रॉल से भरपूर अनहेल्‍दी फूड्स खाना
    ज्‍यादा वजन या मोटापा
    डायबिटीज
    पित्त की थैली में पथरी के लक्षण
    त्वचा में खुजली

    दाएं कंधे में दर्द
    पित्त की थैली में पथरी के कारण दाएं कंधे में दर्द हो सकता है, जो कभी-कभी पीठ और पेट तक भी जा सकता है।

    बार-बार पेट फूलना और डकार
    वैसे तो कुछ तीखा और तला हुआ खाने से खट्टी डकार आती है, लेकिन आपको रोजाना खाना खाने के बाद खट्टी डकारे आ रही हैं, तो डॉक्टर को दिखना चाहिए। साथ ही, पेट का अक्सर फूल जाना या लंबे समय तक फूले रहना भी पित्ताशय की पथरी का लक्षण है।

    पेट में भारीपन
    तला हुआ भोजन खाने के बाद भारीपन महसूस होता है, जो गॉलब्‍लैडर से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, यदि खाना खाने के बाद आपका खाना पच नहीं रहा है और आपको उल्टी हो रही है, तो यह पथरी के लक्षण में से एक हो सकता है।

    पथरी के कारण मुंह में कड़वा स्वाद आ सकता है, जिससे खाने का स्वाद भी बदल जाता है।

    इन लक्षणों को नजर-अंदाज नहीं करना चाहिए। यदि आप इनमें से कोई भी लक्षण अनुभव हो रहा है, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

    Post Views: 570

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिहान योजना ने बदली महिलाओं की तकदीर, अब जनप्रतिनिधि बनकर कर रहीं जनता की सेवा…
    Next Article शादी के मंडप पर रसगुल्ला खाकर दुल्हन बोली- मैं हाथ धोकर आई फिर पता चला ऐसा सच कि गुस्से में दूल्हे ने फेंका सेहरा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    SBI की धांसू स्कीम ₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स यहां से…

    February 27, 2026

    विधानसभा प्रश्नकाल में किसान योजनाओं और गौ संरक्षण पर गरमाई बहस…

    February 27, 2026

    प्रदेश के इन 4 जिलों में आज से लागू हुईं जमीन की नई गाइडलाइन दरें, जानें आपके जिले का हाल…

    February 27, 2026

    कॉफी और दही का फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो, जानिए बनाने और लगाने का ये शानदार तरीका…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • SBI की धांसू स्कीम ₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स यहां से…
    • विधानसभा प्रश्नकाल में किसान योजनाओं और गौ संरक्षण पर गरमाई बहस…
    • प्रदेश के इन 4 जिलों में आज से लागू हुईं जमीन की नई गाइडलाइन दरें, जानें आपके जिले का हाल…
    • कॉफी और दही का फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो, जानिए बनाने और लगाने का ये शानदार तरीका…
    • केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सभी आरोपों से बरी, कोर्ट ने कहा- CBI के पास कोई सबूत नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?