मार्च का महीना खत्म होने वाला है. न्यू फाइनेंशियल ईयर (अप्रैल महीना) शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी बचे हैं. ऐसे में एक अप्रैल से कई ऐसे बड़े बदलाव होने वाले हैं जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा.
1 अप्रैल से पैन को आधार से लिंक नहीं कराने की स्थिति में आपका पैन डिएक्टिवेट हो जाएगा. इसके अलावा कई ऑटो कंपनियां गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं. ऐसे में हम आपको उन बदलावों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा.
1 अप्रैल से हो सकते हैं ये बड़े बदलावकेंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन और आधार को लिंक करने की समय सीमा 31 मार्च, 2023 तय की है. यदि आप इस समय सीमा के भीतर दोनों दस्तावेजों को लिंक नहीं करते हैं, तो पैन निष्क्रिय हो जाएगा. इसके बाद इसे फिर से एक्टिवेट करने के लिए आपको इसे अपने आधार से लिंक कराते हुए 10,000 रुपए का जुर्माना देना होगा.
भारत स्टेज-2 के लागू होने से ऑटोमोबाइल कंपनियों की लागत बढ़ने वाली है. ऐसे में Tata Motors, Maruti Suzuki, Mercedes-Benz, BMW, Toyota और Audi जैसी कई कंपनियों की गाड़ियों की कीमत बढ़ने वाली है. सभी कंपनियों ने 1 अप्रैल 2023 से अपनी नई दरें लागू करने का फैसला किया है. जानकारों के मुताबिक अलग-अलग कंपनियों की कारों की कीमत 50 हजार रुपए तक हो सकती है.देश में 1 अप्रैल, 2023 से सोने की बिक्री के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं.
1