Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक दिसंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
    समाचार

    एक दिसंबर से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    By Tv 36 HindustanNovember 30, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: आज नवंबर महीने का आखिरी दिन है। कल से नया महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। इसके साथ ही कल से आम जनता से जुड़ी कई चीजें बदल जाएगी। कल से यानी 1 दिसंबर से कई नियमों में बदलाव किया जाएगा। इन बदलावों का असर हमारे रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा, ऐसे में इनकी जानकारी जरूरी है। तो आइए जानते हैं कल से कौन से नए नियम लागू होने वाले हैं।

    बदल जाएगा ATM से पैसे निकालने का नियम


    मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर महीने से ATM से पैसे निकालने का तरीका भी बदल सकता है। वर्तमान में हम जिस तरीका का इस्तेमाल कर एटीएम से नकद निकालते हैं, उसमें कई बार फर्जीवाडा होने की आशंका बनी रहती है। जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक दिसंबर महीने में एटीएम से कैश निकालने की प्रक्रिया में बदलाव कर सकत सकते हैं। बताया गया है कि एक दिसंबर के बाद से एटीएम में कार्ड लगाते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जेनरेट होगा। इस ओटीपी की एटीएम स्क्रीन पर दिए गए कॉलम में प्रविष्टि करने के बाद ही नकद बाहर निकलेगा।

    गैस सिलेंडर के दाम


    पिछले महीने की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें घटी थी, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। ऐसे में, उम्मीद है कि रसोई गैस के सिलेंडर इस बार एक दिसंबर से सस्ते हो सकते हैं। अक्तूबर महीने के आंकड़ों में खुदरा महंगाई दर में नरमी के संकेत मिले हैं। इसके बाद इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत में पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस की कीमतों में भी बदलाव की घोषणा कर सकती हैं। हालांकि ऐसा होगा या नहीं यह एक दिसंबर की सुबह तक ही साफ हो पाएगा। इसके अलावा सीएनजी व पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव की घोषणा हो सकती है।

    6 रुपये बढ़ जाएगी दूध की कीमत


    केरल की सबसे बड़ी डेयरी सहकारी मिल्मा ने अगले महीने से दूध की कीमत में 6 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया है। केरल सहकारी दुग्ध विपणन संघ (केसीएमएमएफ) के अध्यक्ष के एस मणि ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मणि ने कहा कि लागत में लगातार वृद्धि और डेयरी किसानों की आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए ऐसा करने का निर्णय किया गया है । मिल्मा ने इससे पहले तीन साल पूर्व 2019 में दूध की कीमतों में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

    13 दिन बंद रहेंगे बैंक


    दिसंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल हैं। इस महीने में क्रिसमस, वर्ष का आखिरी दिन (31 दिसंबर) और गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती भी है। इन अवसरों पर भी बैंकों में छुट्टी रहेगी। स्थानीय पर्व-त्योहारों के आधार पर भी कई राज्यों में छुट्टियां हैं। छुट्टी के दिनों में बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए ग्राहक अपना काम निपटा सकेंगे।

    ट्रेनों की समय-सारणी में हो सकता है बदलाव


    दिसंबर महीने में देश के अधिकतर हिस्सों में सर्दियां बढ़ने लगती है। सर्दियों के साथ कोहरा बढ़ने लगता है। इससे ट्रेनों के आवागमन में परेशानी होने लगती है। नतीजतन, रेलवे को कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला करना पड़ता है। कुहासे को देखते हुए रेलवे अपनी समय सारणी में भी बदलाव करती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी रेलवे दिसंबर महीने में रेलवे की समय सारणी संशोधित करेगी और नई समय-सारणी के अनुसार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

    लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा जरूरी


    पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण-पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2022 है। ऐसे में अगर इस महीने के अंत तक उन्होंने अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा नहीं किया तो एक दिसंबर से ऐसा करने में उन्हें असुविधा हो सकती है। अगर समय पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया गया तो उनकी पेंशन रुक भी सकती है।

    Post Views: 0

    Hindi news india These rules will change from December 1 Today news your pocket will be directly affected
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमकान में आग लगने से जिंदा जल गया परिवार, 3 बच्चों समेत 6 की मौत,ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया…
    Next Article पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 78 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…

    February 11, 2026

    फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…

    February 11, 2026

    एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…

    February 11, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…
    • फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…
    • एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…
    • आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…
    • अब बदलेगा राष्ट्रगीत का स्वरूप आधिकारिक कार्यक्रमों में अब वंदे मातरम् के 6 अंतरा गाना अनिवार्य, ये समय सीमा भी तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?