Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सोते समय महसूस हो रहे ये लक्षण Sleep Paralysis का हो सकते हैं संकेत, समस्या बढ़ने से पहले करें पहचान…
    News

    सोते समय महसूस हो रहे ये लक्षण Sleep Paralysis का हो सकते हैं संकेत, समस्या बढ़ने से पहले करें पहचान…

    By Tv 36 HindustanMarch 11, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भागदौड़ भरी जिंदगी और लाइफस्टाइल के बदलाव के कारण आज लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही लाइफस्टाइल के बदलाव के कारण हमारी नींद भी अक्सर पूरी नहीं हो पाती है। ये नींद की कमी भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती है। लेकिन आज काम के तनाव और हमारी आदतों के कारण हमारा पूरा स्लीपिंग पैटर्न ही बदल गया है। जिसके कारण हम कई तरह के स्लीपिंग डिसऑर्डर के शिकार हो रहे हैं। जिसमें एक समस्या स्लीपिंग पैरालिसिस शामिल है। कभी नींद में ऊंचाई से गिरना, कभी गहरे पानी में डूबने या किसी करीबी की मौत ऐसी कई डरावनी चीजें रोज देखना किसी के लिए भी डराने वाला हो सकता है। लेकिन कुछ लोगों को यह समस्या काफी गंभीर रूप ले सकती है। जिसमें उन्हें फील होता है कि उनकी छाती को कोई दबा रहा है, या वह बोल नहीं पा रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसे संकेत स्लीप पैरालिसिस के हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

    क्या है स्लीप पैरालिसिस

    यह एक ऐसा स्लीपिंग डिसऑर्डर है जिसमें आप ऐसा महसूस करते हैं कि आप नींद से जाग चुके हैं, लेकिन फिर भी कोई काम कर नहीं पाते हैं। इस स्थिति में आप लाख कोशिश करने के बाद भी अपने हाथ-पैर तक नहीं हिला पाते हैं। यदि आपने कभी ऐसी स्थिति को महसूस किया है तो यही स्लीप पैरालिसिस कहा जाता है। साफ शब्दों में कहें तो ऐसी स्थिति जिसमें मनुष्य का दिमाग तो नींद से जाग चुका होता है लेकिन उसका शरीर अभी भी सो रहा होता है। आपको यह समस्या गहरी नींद में जाने से पहले या नींद खुलने के कुछ देर पहले हो सकती है।

    स्लीप पैरालिसिस के कारण

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो स्लीप पैरालिसिस एक तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्या है। जो सोते समय महसूस की जाती है। इस समस्या का प्रभाव किशोरावस्था में अक्सर बढ़ते देखा गया है। इसके पीछे के कारण निम्नलिखित हैं।

    नींद की कमी होना।

    स्लीपिंग पैटर्न में बदलाव।

    मादक पदार्थों का सेवन करना।

    दिमाग पर अधिक दबाव आना।

    बहुत अधिक तनाव होना।

    पैनिक डिसऑर्डर।

    बचाव के उपाय

    लगातार कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना है जरूरी।

    सोने से 2 घंटे पहले मोबाइल या लैपटॉप आदि न देखें।

    सोने और जागने का समय करें फिक्स।

    कम रोशनी और शांत वातावरण वाले कमरे में सोएं।

    धूम्रपान, शराब या कैफीन जैसे मादक पदार्थों का सेवन करने से बचें।

    नियमित तौर पर व्यायाम करें।

    दिमाग को एकाग्र और शांत करने के लिए रोजाना ध्यान का अभ्यास करें।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur These symptoms felt while sleeping can be signs of Sleep Paralysis Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआ गया डायबिटीज चेक करने का नया तरीका, आईआईटी की इस नई तकनीक के बारे में जानें…
    Next Article भ्रष्टाचार के इस खेल में लूट सको तो लूट,जाने पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    निर्मम सरकार’ का काउंटडाउन शुरू पीएम का TMC पर बड़ा हमला, दिए 18,000 करोड़ की सौगात…

    March 14, 2026

    इस जिले को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे मुख्यमंत्री साय…

    March 14, 2026

    फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 5 दिन भारी बारिश,इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी…

    March 14, 2026

    शहर में रखा है इमरजेंसी तेल रिजर्व, संकट के समय यहीं से होती है सप्लाई, जानें कितने लीटर का भंडार…

    March 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • निर्मम सरकार’ का काउंटडाउन शुरू पीएम का TMC पर बड़ा हमला, दिए 18,000 करोड़ की सौगात…
    • इस जिले को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे मुख्यमंत्री साय…
    • फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 5 दिन भारी बारिश,इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी…
    • शहर में रखा है इमरजेंसी तेल रिजर्व, संकट के समय यहीं से होती है सप्लाई, जानें कितने लीटर का भंडार…
    • चैत्र नवरात्रि के अवसर पर माँ बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें, ये स्पेशल भी चलेगी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?