Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किचन में रखी इन चीजों से सिर के फंगल इंफेक्शन से पा सकते हैं छुटकारा, अपनाएं ये नुस्खे…
    स्वास्थ्य

    किचन में रखी इन चीजों से सिर के फंगल इंफेक्शन से पा सकते हैं छुटकारा, अपनाएं ये नुस्खे…

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर :- आजकल बदलती लाइफ स्टाइल के बीच लोगों को बाल और स्कैल्प की भी काफी समस्या हो रही है. खास तौर पर सिर में रूखेपन से अक्सर लोगों को फंगल इंफेक्शन की शिकायत आ रही है. ऐसे में आसान घरेलू उपाय इस दिशा में कारगार साबित हो सकते हैं. आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर रोहित गुप्ता बताते हैं कि सिर के फंगल इंफेक्शन की वजह से बालों में खुजली और अत्यधिक रूसी हो जाती है. फंगस पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया आमतौर पर मानसून में पैदा होते हैं और बारिश के बाद भी इनका प्रभाव खत्म नहीं होता. इस दौरान लोग डैंड्रफ से भी काफी परेशान रहते हैं.

    आजमा सकते हैं यह घरेलू उपाय : आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर रोहित गुप्ता के मुताबिक फंगल इंफेक्शन से परेशान होने पर आपके घर में मौजूद कुछ चीजों से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं. कुछ ऐसी चीज़ें, जिनकी मदद से आप डैंड्रफ और फंगस इंफेक्शन से बच सकते हैं. फंगल इंफेक्शन नीम की पत्तियों या इसके तेल से भी दूर किया जा सकता है. इसके लिए घर में नीम की पत्तियों का पेस्ट बना लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस और थोड़ी हल्दी मिला लें. इस पेस्ट को बालों की जड़ों में 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, जल्दी ही आपका इंफ्केशन दूर हो जाएगा. जाहिर है कि नीम को औषधीय गुणों के कारण एक प्रभावी एंटीफंगल उपाय माना जाता है.

    इसके अलावा फंगल इंफेक्शन को रोकने के लिए दही काफी मददगार साबित हो सकता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स लैक्टिक एसिड बनाता है, जो फंगल इंफेक्शन की रोकथाम में मददगार होता है. बालों में दही लगाकर कुछ समय छोड़ने के बाद शैम्पू कर लें. इसके अलावा स्कैल्प के फंगल इंफेक्शन को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा बड़े काम की चीज है. ये सिर में फंगल को कम कर राहत दिलाता है. बेकिंग सोडा को पानी में मिक्स कर थोड़ी देर के लिए मसाज करें और बाद में शैम्पू की बजाय सिर को सादे पानी से ही धो लें.

    इन नुस्खों से मिल सकता है आराम : सिर और बालों में फंगल इंफेक्शन को दूर करने में एलोवेरा जेल काफी कारगर साबित होता है. इसे बालों में लगाने से जलन, खुजली और रैशेज से राहत मिल सकती है. इंफेक्शन होने पर बालों की जड़ों में एलोवेरा जेल 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, जल्दी ही आपको इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी. फंगल इंफेक्शन को दूर करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर भी बेहतर विकल्प है. विनेगर इंफेक्शन पैदा करने वाली फंगी पर वार करता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए एप्पल विनेगर को पानी में मिला लें और फिर इसे धीरे-धीरे सिर पर डालें. इससे स्कैल्प का पीएच लेवल संतुलित रहेगा. इसके अलावा टी-ट्री ऑयल किसी भी तरह के फंगल इंफेक्शन की समस्या को दूर करने में मदद करता है. अगर आपके भी स्कैल्प पर फंगल इंफेक्शन है तो टी-ट्री ऑयल को ऑलिव या बादाम के तेल के साथ मिलाकर सिर पर मालिश करें. इससे जल्द ही आपको इस समस्या से छुटकारा मिलेगा.

    इस वजह से होता है इंफेक्शन : फंगल इंफेक्शन कई कारणों से हो सकता है, जिसमें मुख्य रूप से मौसम बदलने के दौरान बालों की सही देखभाल न करना है. इसके अलावा गंदे तकिए और तौलियों का इस्तेमाल करने से भी इंफेक्शन हो सकता है. इसके अलावा अधिक नमी और पसीने के कारण स्कैल्प में गंदगी जमा होने से भी बालों की जड़ों में फंगल पैदा हो सकती है. जिन लोगों का सिर बार-बार गीला होता है, उन्हें भी इसका ध्यान रखना चाहिए. इसके अतिरिक्त सही खानपान न होने से इम्यूनिटी कमजोर होने पर भी सिर में इंफेक्शन हो सकता है।

    इस तरह से रखें सावधानी : बालों की अच्छी देखभाल आपका लुक बदल सकती है. लिहाजा जरूरी है कि हेल्दी हेयर केयर की जाए. इसके लिए आप हमेशा बालों को साफ और सूखा रखें. सिर के लिए अलग तौलिया और कंघी का उपयोग भी बेहतर रहता है. बालों में बहुत ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करें और हेल्दी डाइट के साथ ही अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करें. जाहिर है कि इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और अपने बालों को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं, लेकिन समस्या ज्यादा बढ़ रही हो, तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

    Post Views: 1,105

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयुवाओं को लेकर बड़ा ऐलान, ब्याजमुक्त लोन स्मार्टफोन-टैबलेट भी देगी सरकार…
    Next Article मंहगा हो जाएगा सिगरेट पीना, GST की खबरों के बीच ITC, गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर धड़ाम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?