Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तपती गर्मी में भी शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं ये चीजें, जरूर बनाएं आहार का हिस्सा
    जीवन शैली

    तपती गर्मी में भी शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं ये चीजें, जरूर बनाएं आहार का हिस्सा

    By Tv 36 HindustanMay 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बढ़ता तापमान संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। उच्च तापमान, धूप की चपेट में आने के कारण हीट स्ट्रोक से लेकर ब्लड प्रेशर बढ़ने, हृदय गति में असमानता, डायबिटीज की समस्या सहित कई प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं। इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहने के लिए जरूरी है कि आप शरीर के तापमान को नियंत्रित करते रहने के निरंतर प्रयास करते रहें। आहार में कुछ चीजों को शामिल करना इसमें आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

    आहार विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ खाद्य पदार्थ प्राकृतिक रूप से ठंडे होते हैं। उनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। अपने हाइड्रेटिंग गुणों के कारण इनका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से बचाने में मददगार हो सकता है।

    आइए जानते हैं कि गर्मियों में किन चीजों का आहार में शामिल करके शरीर को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है?

    हीट स्ट्रोक में बढ़ जाता है शरीर का तापमान

    हीट स्ट्रोक गर्मियों में होने वाली सामान्य समस्या है। इसमें शरीर का तापमान 104 डिग्री से अधिक बना रहता है। शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा करने वाले पसीने के तंत्र फेल हो जाते हैं जिसके कारण तेज गर्मी के बावजूद भी पसीना नहीं आता है। हीट स्ट्रोक के कारण चक्कर आने, पाचन में गड़बड़ी से लेकर रक्तचाप से संबंधित विकारों का खतरा भी बढ़ जाता है।

    हीट स्ट्रोक से बचे रहने के लिए भी शरीर को शीतलता प्रदान करने वाली चीजों को आहार का हिस्सा बनाना जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों का सेवन लाभप्रद हो सकता है?

    जरूर खाएं खीरा-तरबूज

    खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसी तरह से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर तरबूज के सेवन से आप न सिर्फ शरीर को ठंडा रख सकते हैं साथ ही ये डिहाइड्रेशन से सुरक्षा देने में भी लाभकारी है। खीरा और तरबूज में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स की भी मात्रा होती है जो शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने और गंभीर बीमारियों से बचाने में फायदेमंद है।

    शरीर को ठंडा रखने में फायदेमंद है पुदीना

    पुदीने में मेन्थॉल होता है जो शरीर का ठंडक का एहसास कराने में मददगार है। पानी, चाय, सलाद या स्मूदी में ताजी पुदीने की पत्तियां मिलाकर इसका सेवन करने से न सिर्फ आप गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रह सकते हैं साथ ही ये पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने में भी सहायक है। कब्ज-अपच जैसी दिक्कतों में भी पुदीने की पत्तियों के सेवन से लाभ पाया जा सकता है।

    इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए पिएं नारियल पानी

    नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। ये शरीर में पानी की कमी को दूर करने के साथ तरल पदार्थों के संतुलन को बनाए रखने में भी मददगार पेय है। नारियल पानी में सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम सहित शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के लाभकारी पोषक तत्वों की श्रृंखला होती है। रोजाना नारियल पानी पीने से गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों से आसानी से बचाव किया जा सकता है।

    Post Views: 805

    Big news Hindi khabar Hindi news hindinews india New Delhi Today latest news Today news नई दिल्ली
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबेबी केयर सेंटर में भीषण आग, 7 नवजात की मौत, पांच गंभीर…
    Next Article इस जोश के साथ,ये महान दिग्गज इन जिलों में करेंगे चुनावी रैली, अंतिम चरण में पहुंचा लोकसभा चुनाव…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी राहत: LPG टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित निकले, जल्द पहुंचेंगे यहां…

    March 16, 2026

    ट्रंप की मांग ठुकराई, जापान-ऑस्ट्रेलिया ने वॉरशिप भेजने से किया इनकार, यहां बढ़ा तनाव…

    March 16, 2026

    भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट…

    March 16, 2026

    अपनी लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस MIS में करें निवेश, हर महीने 9250 रुपये फिक्स ब्याज…

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी राहत: LPG टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित निकले, जल्द पहुंचेंगे यहां…
    • ट्रंप की मांग ठुकराई, जापान-ऑस्ट्रेलिया ने वॉरशिप भेजने से किया इनकार, यहां बढ़ा तनाव…
    • भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट…
    • अपनी लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस MIS में करें निवेश, हर महीने 9250 रुपये फिक्स ब्याज…
    • पुरुषों की ताकत और ऊर्जा बढ़ाने के घरेलू नुस्खे, आपकी रसोई में छुपा है ये असरदार उपाय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?