Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कुछ महीनों में इन दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की होगी एंट्री, टाटा नेक्सन EV से होगा मुकाबला,जाने पूरी डिटेल्स..
    News

    कुछ महीनों में इन दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की होगी एंट्री, टाटा नेक्सन EV से होगा मुकाबला,जाने पूरी डिटेल्स..

    By Tv 36 HindustanMarch 31, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दो स्वदेशी वाहन निर्माता कंपनियां टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा, अगले कुछ सालों में बिक्री के लिए कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लेकर आ रही हैं. उनकी मौजूदा प्लानिंग की बात करें तो, टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कूप एसयूवी पेश करेगी और महिंद्रा जून 2024 तक XUV300 EV लॉन्च करेगी. आइए दोनों अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी की कुछ प्रमुख डिटेल्स के बारे में जानते हैं. 

    टाटा कर्व ईवी

    टाटा कर्व ईवी ब्रांड का दूसरा प्रोडक्शन-रेडी मॉडल होगा जो Acti.ev प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड होगा, जिस पर Punch.ev भी निर्मित है. टाटा का यह नया आर्किटेक्चर कई गाड़ियों के साइज और ड्राइवट्रेन सेटअप को सपोर्ट करता है. यह बड़े बैटरी पैक को भी सपोर्ट करता है, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि कर्व ईवी लगभग 500 किमी की रेंज के साथ आएगी. हालांकि, इसके पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा अभी नहीं किया गया है. टाटा कर्व को इसके फाइनल प्रोडक्शन मॉडल के रूप में पहले ही देखा जा चुका है, जो अपने कांसेप्ट मॉडल के समान ही है. इंटीरियर में इलेक्ट्रिक एसयूवी में फ्री-स्टैंडिंग डुअल डिजिटल स्क्रीन मिलने की संभावना है; जिसमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के रूप में काम करेगी और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में. टाटा कारों के नए मॉडल्स की तरह, इसमें बैकलिट लोगो के साथ एक नया स्टीयरिंग व्हील और ड्राइव मोड के लिए एक रोटरी नॉब होगा.

    महिंद्रा XUV300 EV

    महिंद्रा XUV300 EV, टाटा नेक्सन EV को सीधे तौर पर टक्कर देगी, जिसके जून 2024 तक लॉन्च होने की उम्मीद है. XUV400 EV से अलग, यह 4 मीटर से कम लंबाई वाली होगी और इसके अधिकांश डिजाइन एलिमेंट्स अपकमिंग महिंद्रा BE इलेक्ट्रिक SUV से शेयर किए जाएंगे. यानि यह अपने ICE वर्जन से थोड़ा अलग दिखाई देगी. इसमें केबिन के अंदर भी कुछ बदलाव किए जाएंगे. XUV300 EV में अपडेटेड डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम होने की संभावना है. EV के पावरट्रेन सेटअप में 35 kWh का बैटरी पैक शामिल होने की संभावना है. कीमत की बात करें तो महिंद्रा XUV300 EV अपने पुराने मॉडल से सस्ती हो सकती है.

    Post Views: 0

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur These two new electric SUVs will be entered in a few months Today latest news Today news will compete with Tata Nexon EV
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगांव की तुलना में शहरी महिलाओं को अधिक है Breast Cancer का खतरा,एक्सपर्ट ने किया ये खुलासा…
    Next Article बना देगा किसानों को मालामाल इस विधि से करें खेती, गरीबो के मटन की…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज 04 फरवरी का मौसम उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, एन 7 राज्यों में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट…

    February 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर धान खरीदी की तारीख बढ़ी, जानिए इस दिन तक होगी खरीदी…

    February 4, 2026

    बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान…

    February 4, 2026

    इस एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज 04 फरवरी का मौसम उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, एन 7 राज्यों में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट…
    • मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर धान खरीदी की तारीख बढ़ी, जानिए इस दिन तक होगी खरीदी…
    • बालको ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर चलाया जागरूकता अभियान…
    • इस एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए…
    • आज का राशिफल आज चमकेगा भाग्य या बढ़ेंगी चुनौतियां जानिए सभी 12 राशियों का ये हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?