Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये योगासन बढ़ाएंगे शरीर का स्टेमिना, न फूलेगी सांस और ना महसूस होगी थकान
    जीवन शैली

    ये योगासन बढ़ाएंगे शरीर का स्टेमिना, न फूलेगी सांस और ना महसूस होगी थकान

    By Tv 36 HindustanFebruary 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : स्टेमिना व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक ऊर्जा की मात्रा को दर्शाने वाला शब्द है, जो व्यक्ति की लंबे समय तक कार्य करने की क्षमता के बारे में बताता है। कितनी लंबी दौड़, कितने लंबे समय तक व्यायाम और कितनी देर कामकाज करने में सामर्थ्य ही स्टेमिना है। कमजोर स्टेमिना के कारण जल्दी थकान, सांस लेने में कठिनाई, दैनिक गतिविधियों में कमी और ऊर्जा में कमी महसूस होती है।

    नियमित व्यायाम, पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस को कम करके स्टेमिना बढ़ाया या मजबूत बनाया जा सकता है। यदि आप अपने स्टेमिना को बढ़ाना चाहते हैं तो जीवनशैली में स्वस्थ बदलाव लाने की जरूरत है। स्टेमिना बढ़ाने के लिए कुछ असरदार योगासन भी हैं, जिनके नियमित अभ्यास से शरीर की शक्ति मजबूत बनती है। स्टेमिना मजबूत होने से जल्द थकान महसूस नहीं होती और न ही सांस फूलने की समस्या होती है। आइए जानें स्टेमिना बढ़ाने वाले योगासनों के बारे में।

    गोमुखासन

    ये योगासन रीढ़ और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव लाने में सहायक है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। इस आसन का अभ्यास खाने के बाद करने से पेट संबंधित परेशानियों का इलाज होता है। गोमुखासन के अभ्यास के लिए बाएं पैर को मोड़कर घुटने को बाएं कूल्हे के पास लाएं। अब दाहिने पैर को बाएं पैर पर इस तरह रखें कि घुटने एक दूसरे को स्पर्श करें। हाथों को पीछे की ओर ले जाते हुए दाएं हाथ से बाएं हाथ को पकड़ें। रीढ़ को सीधा रखते हुए करीब 1 मिनट तक गहरी सांसें लें। धीरे धीरे पुरानी अवस्था में आ जाएं।

    उष्ट्रासन

    उष्ट्रासन के अभ्यास से शरीर में लचीलापन, थकान से राहत और आंखों की रोशनी बेहतर बनती है। कमर दर्द में भी आराम मिलता है। इस आसन को योग विशेषज्ञ की निगरानी में करें। इस आसन को करने के लिए घुटनों के बल बैठकर सांस लेते हुए रीढ़ के निचले हिस्से को आगे की तरफ दबाव डालें। इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए। पीठ के पीछे की तरफ मोड़ते हुए झुकें और गर्दन को ढीला छोड़ दें। इस स्थिति में 30 से 60 सेकंड तक बने रहें।

    धनुरासन

    धनुरासन का अभ्यास रक्त प्रवाह में सुधार करता है और प्रतिरक्षा को बढ़ाने में सहायक है। धनुरासन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कमर व छाती की तमाम समस्याओं से निजात दिलाने के साथ ही स्टेमिना को बेहतर बनाता है। इस आसन को करने से लिए पेट के बल लेट कर दोनों पैरों को मोड़कर ऊपर की ओर ले जाएं। दोनों हाथों से पैरों के पंजों को पकड़कर सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की ओर खींचें। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

    वीरभद्रासन

    इम्यूनिटी को बढ़ाकर रोगों से बचाव के लिए वीरभद्रासन का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। शरीर के संतुलन में सुधार, सहनशक्ति को बढ़ाने, तनाव कम करने, हार्ट रेट नियंत्रित करने और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए वीरभद्रासन को जीवन में शामिल करें। इस आसन को करने के लिए सीधी मुद्रा में खड़े होकर बाहों को फर्श के समानांतर उठाते हुए सिर को बाईं ओर मोड़ें। अब बाएं पैर को 90 डिग्री में बाए बाईं ओर मोड़ें। कुछ देर इसी अवस्था में रहें। अब इसी तरह दूसरी तरफ से अभ्यास करें।

    Post Views: 0

    #Health Big news Hindi khabar Hindi news hindinews india New Delhi Today latest news Today news नई दिल्ली ये योगासन बढ़ाएंगे शरीर का स्टेमिना
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखाना खाते ही बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल, तो जानिए डायबिटीज को तुरंत कंट्रोल करने का सही तरीका
    Next Article सफर के दौरान फिजूलखर्ची से है बचना तो अपनाएं ये तरीके, अगली यात्रा के लिए बचाएं पैसे
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी राहत: LPG टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित निकले, जल्द पहुंचेंगे यहां…

    March 16, 2026

    ट्रंप की मांग ठुकराई, जापान-ऑस्ट्रेलिया ने वॉरशिप भेजने से किया इनकार, यहां बढ़ा तनाव…

    March 16, 2026

    भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट…

    March 16, 2026

    अपनी लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस MIS में करें निवेश, हर महीने 9250 रुपये फिक्स ब्याज…

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी राहत: LPG टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित निकले, जल्द पहुंचेंगे यहां…
    • ट्रंप की मांग ठुकराई, जापान-ऑस्ट्रेलिया ने वॉरशिप भेजने से किया इनकार, यहां बढ़ा तनाव…
    • भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट…
    • अपनी लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस MIS में करें निवेश, हर महीने 9250 रुपये फिक्स ब्याज…
    • पुरुषों की ताकत और ऊर्जा बढ़ाने के घरेलू नुस्खे, आपकी रसोई में छुपा है ये असरदार उपाय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?