रायपुर :- धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले गुरु खुशवंत साहेब ने अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों के बीच गहरी पकड़ बनाई है. उनके शामिल होने से सामाजिक और सांस्कृतिक संतुलन साधने में सरकार को मजबूती मिलेगी. संभावना है कि उन्हें धर्मस्व, संस्कृति या अल्पसंख्यक कल्याण विभाग जैसी जिम्मेदारी दी जा सकती है.
