Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नए मंत्रिमंडल में इन्हें मिलेगी जगह,और इन नेताओं को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता,लग गई मुहर…..
    मध्य प्रदेश

    नए मंत्रिमंडल में इन्हें मिलेगी जगह,और इन नेताओं को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता,लग गई मुहर…..

    By Tv 36 HindustanDecember 23, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- मोहन कैबिनेट के गठन के लिए दिल्ली में मंथन चल रहा है. मध्य प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी और किन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है. फिलहाल कुछ विधायकों के नाम सुर्खियों में हैं, जिन्हें नए कैबिनेट में जगह मिल सकती है. वहीं इस बीच कुछ ऐसे नामों की भी चर्चा है, जो सीएम पद की रेस में शामिल माने जा रहे थे, लेकिन अब इन्हें कैबिनेट में भी जगह मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है. 

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी ने सीएम फेस का ऐलान नहीं किया था, इस बीच पार्टी के कई दिग्गज नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए ताल ठोकते हुए नजर आ रहे थे. अब चर्चा है कि इन दिग्गज नेताओं को मोहन कैबिनेट में जगह नहीं मिलेगी. सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की, इसे मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि मंत्रियों के नाम फाइनल किए जा चुके हैं.

    पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान

    सीएम पद की रेस में सबसे आगे शिवराज सिंह चौहान का नाम माना जा रहा था. मुख्यमंत्री का नाम तय होने के बाद शिवराज के राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. उन्होंने अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की. बाल विकास और पर्यावरण जैसे मुद्दों अपनी दिलचस्पी भी उन्होंने जाहिर की. शिवराज सिंह के बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि वे केंद्र की ओर रुख कर सकते हैं या फिर उन्हें बीजेपी संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वे मोहन कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे. 

    ज्योतिरादित्य सिंधिया

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को विधानसभा चुनाव के मैदान में नहीं उतारा गया था, इसके बावजूद वे सीएम की कुर्सी के दावेदार माने जा रहे थे. फिलहाल में केंद्र में मंत्री हैं, तो मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में शामिल होने की कोई संभावना नहीं हैं.

    गोपाल भार्गव

    गोपाल भार्गव रहली से भारी मतों से विधानसभा चुनाव जीते है. वे शिवराज सरकार में मंत्री रहे थे. 2023 विधानसभा चुनावों के बाद उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था. 2020 में रामेश्वर शर्मा को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था, जिसके बाद उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई थी, ऐसे में माना जा रहा है कि गोपाल भार्गव को भी नई कैबिनेट में शामिल करने की कम ही संभावनाएं हैं.

    फग्गन सिंह कुलस्ते

    केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को जब विधानसभा चुनाव में उतारा गया तो प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप में उनका नाम खूब उछला. हालांकि उन्हें विधानसभा चुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनके मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में शामिल होने के भी कोई चांस नहीं हैं. वे केंद्र में मंत्री हैं.

    नरोत्तम मिश्रा

    गृह मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा का नाम भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल माना जा रहा था. हालांकि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया. चुनाव हारने के बाद नरोत्तम मिश्रा भी मोहन कैबिनेट का हिस्सा नहीं बन सकेंगे.

    वीडी शर्मा

    वीडी शर्मा का नाम भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल माना जा रहा था. वर्तमान में वे मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हैं और लोकसभा सदस्य भी हैं. प्रदेश में उनके नेतृत्व के दौरान पार्टी को बंपर जीत मिली है. वे विधानसभा के सदस्य नहीं हैं, ऐसे में उन्हें नए कैबिनेट में शामिल नहीं किया जाएगा.

    ऐसा होगा नया मंत्रिमंडल

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्य के मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरों का समावेश नजर आएगा. वहीं जातिगत समीकरणों को साधने की भी भरपूर कोशिश की जाएगी. इसके अलावा मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय समीकरणों का भी ध्यान रखा जाएगा. जानकारी के मुताबिक कई नए चेहरों को इस मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.

    Post Views: 0

    and these leaders will be shown the way out chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur They will get a place in the new cabinet Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article2024 में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले,234 दिन ही होगा सरकारी कामकाज,मिलेगी इतने दिन छुट्टी……
    Next Article ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन,पति-पत्नी की उम्र में कितने वर्ष का होना चाहिए गैप,ये कहता है साइंस….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब सड़क हादसों में 7 दिन इलाज, 1.5 लाख खर्च और ‘0’ बिल, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ स्कीम, के ये फायदे…

    February 16, 2026

    भोले बाबा की बारात पर झूम उठा देश, हंसराज का ये नया गाना ट्रेंडिंग में…

    February 16, 2026

    टी-20 विश्व कप में पाक पर भारत की शानदार जीत मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई…

    February 16, 2026

    शिव आरती, दीपोत्सव के साथ पाली महोत्सव 2026 का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब सड़क हादसों में 7 दिन इलाज, 1.5 लाख खर्च और ‘0’ बिल, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ स्कीम, के ये फायदे…
    • भोले बाबा की बारात पर झूम उठा देश, हंसराज का ये नया गाना ट्रेंडिंग में…
    • टी-20 विश्व कप में पाक पर भारत की शानदार जीत मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई…
    • शिव आरती, दीपोत्सव के साथ पाली महोत्सव 2026 का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ
    • आज का राशिफल चंद्रमा की चाल बदलेगी किस्मत जानें 12 राशियों का आज का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?