रायपुर । रायपुर में चोरों ने जो कुछ किया वो वाकई में गजब था।मामला राजधानी रायपुर के सरोना स्थित सालासर ग्रीन्स सोसायटी का है, जहां चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम तो दिया ही बाकायदा बाथरूम जाकर शौच भी किया और फिर चोरी किए गए सामानों के साथ फरार हो गए। बाथरूम जाने से पहले चोरों ने साथ में चाय भी पी।
सरोना स्थित सालासर ग्रीन्स सोसायटी में रहने वाले CSEB के रिटायर्ड अफसर और एयरफोर्स से रिटायर्ड महिला अधिकारी के सूने घर पर चोरों ने रविवार की सुबह धावा बोला था। जिस सरासर ग्रीन सोसाइटी में चोरी की वारदात हुई है, उसे काफी ज्यादा हाई प्रोफाइल सोसायटी माना जाता है।दरअसल अभी तक चोरो व लुटेरों के घरों में वारदात के दौरान नाश्ता, खाना खा हाथ साफ करने की खबरें पढ़ने को मिलती रहीं थी, लेकिन अब चोर, शौच के प्रेशर से निवृत्त होने लगे हैं।
घटना सरोना स्थित सालासर ग्रीन्स के हाउस नंबर 112 में रविवार तड़के हुई।चोरों ने पहले चोरी का सामान समेटा फिर साथ में चाय पी और प्रेशर आने पर शौच कर घर से बाहर आराम से निकल गए। चोरों ने लगभग 1 लाख 80 हजार नगदी और आधा किलो चांदी के साथ सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।मकान के मालिक भिलाई में रहते हैं। कालोनी में बीते छह दिनों में दूसरी वारदात है। जानकारी के मुताबिक कालोनी में CSEB से रिटायर्ड 40 इंजीनियर के परिवार रहते हैं। यह पूरा परिसर 46 सीसीटीवी कैमरे से लैस दिन रात 5-5 सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं