नई दिल्ली:- आपको बता दे प्रियंका चोपड़ा के परिवार ने पुणे में एक बंगला किराये पर लिया है। इसके लिए हर महीने लाखों का भुगतान किया जाएगा। चोपड़ा फैमिली ने एक को-लिविंग और को-वर्किंग कंपनी से ये बंगला किराये पर लिया है। एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने कंपनी के साथ डील की है।
प्रियंका चोपड़ा के इस नए घर के लिए हाल ही में कानूनी प्रक्रिया की गई। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मधु चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा ने 21 मार्च को प्रॉपर्टी के लिए रजिस्टर किया है। पुणे के इस बंगले के लिए 6 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट में जमा किए गए है।
चोपड़ा फैमिली के इस बंगले के किराये की बात करें, तो हर महीने 2.06 लाख का भुगतान किया जाएगा। पुणे के कोरेगांव पार्क में स्थित इस बंगले का आकार 3754 वर्ग फुट है। ग्राउंड फ्लोर 2180 वर्ग फुट, बेसमेंट एरिया 950 वर्ग फुट है और गार्डन एरिया 2232 वर्ग फुट है। वहीं, पार्किंग एरिया 400 वर्ग फुट है।
प्रियंका चोपड़ा रियल स्टेट में पैसा लगाने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस के पास मुंबई में दो पेंट हाउस थे, जिन्हें वो बेच चुकी हैं। दोनों पेंटहाउस ओशिवारा, अंधेरी, मुंबई में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हैं, जिनका एरिया 2,292 वर्ग फुट है। प्रियंका चोपड़ा ने दोनों पेंटहाउस को ₹6 करोड़ में बेचा था। प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले अंधेरी के लोखंडवाला में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी भी ₹7 करोड़ में बेची थी। एक्ट्रेस ने इसे एक डेंटिस्ट कपल को बेचा था, जिन्होंने पहले 2021 में इस जगह को किराए पर ली थी।
जून 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा में स्थित सेकेंड फ्लोर पर बने एक ऑफिस एरिया को किराए पर लिया था, जो 2,040 वर्ग फुट एरिया में फैला था।
