Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा यह बजट; संजू देवी राजपूत
    कोरबा

    आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा यह बजट; संजू देवी राजपूत

    By Tv 36 HindustanMarch 3, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा: नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने राज्य के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट सुशासन और अंत्योदय को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है,जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी लाभ प्रदान करेगा। यह बजट आदिवासियों के समावेशी विकास को लक्ष्य में रखकर बनाया गया है। इसमें युवाओं,महिलाओं, माताओं एवं बुजुर्गों के लिए कई क्रांतिकारी घोषणाएँ की गई हैं, जिससे प्रदेश की 32 प्रतिशत आबादी के मन में उत्साह बढ़ेगा और वे छत्तीसगढ़ के विकास में अपना योगदान बढ़-चढ़कर दे सकेंगे।

    छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण और उनकी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। इनमें प्रमुख रूप से आदिवासी संस्कृति के लिए विशेष संग्रहालयों की स्थापना शामिल है,जिसके लिए 11 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा,अनुसूचित जनजाति के पूजा स्थलों के उन्नयन का भी ऐलान किया गया है,जिससे आदिवासी समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी।

      नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 15,000 नए आवासों के निर्माण की योजना बनाई है। यह पहल इन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें सुरक्षित आवास प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बस्तर क्षेत्र की नियद नेल्लानार योजना को सफल बनाने में सहयोग करेगा।

    बस्तर में इको टूरिज्म के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान,कोंडागांव में इथेनॉल प्लांट,बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 50-50 करोड़ रुपए, सरगुजा में बांस की खेती के लिए 10 करोड़, जशपुर में पर्यटन सर्किट के लिए 10 करोड़, 3200 नए बस्तर फाइटर्स की भर्ती से आदिवासी युवाओं को रोजगार मिलेगा और साथ ही माओवाद के खात्मे की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

    “महतारी वंदन योजना” से प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। लगभग 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से एक तिहाई लाभार्थी आदिवासी समुदाय से हैं। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में सड़क और पुल-पुलिया निर्माण, सरकारी दफ्तरों की मरम्मत, स्कूल-कॉलेज की नई बिल्डिंग्स के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार आदिवासी क्षेत्रों एवं समुदायों के विकास के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

    महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि इस बजट में विष्णुदेव साय सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार के विकास विजन को डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ाने का काम किया है। यह बजट ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव डालने वाला होगा। गाँव से लेकर शहर तक, हर छत्तीसगढ़ वासी को समृद्ध बनाने का यह एक मजबूत माध्यम बनेगा। इन सभी योजनाओं और प्रावधानों के जरिए सरकार ने आदिवासी समुदाय के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है, जिससे उनकी समृद्धि और सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

    Post Views: 1,080

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशरीर के इन 5 हिस्सों में हो रहा तेज दर्द तो समझ लें बढ़ गया Cholesterol, विशेषज्ञों से जानें कम करने के लिए क्या करें…
    Next Article आज का राशिफल सुनफा योग से बना शुभ संयोग, लाभ पाएंगे मेष, वृषभ और सिंह सहित कई राशियों के जातक …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

    March 12, 2026

    अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

    March 12, 2026

    बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

    March 12, 2026

    प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

    March 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    • बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
    • ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?