रायपुर। CG Vidhan Sabha Election 2023 इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को एक बड़ा झटका लगा है।
लैलूंगा से JCCJ प्रत्याशी रहे हैं हृदयराम राठिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए है। PCC चीफ दीपक बैज ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। हृदयराम राठिया लैलूंगा विधानसभा से JCCJ प्रत्याशी के प्रत्याशी रह चुके हैं।
