Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 1 दिन में इस कंपनी ने इतना कमाया जितना रिलायंस ने 22 साल में……
    News

    1 दिन में इस कंपनी ने इतना कमाया जितना रिलायंस ने 22 साल में……

    By Tv 36 HindustanFebruary 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को शेयर बाजार में लिस्ट हुए करीब 47 साल होने को आए हैं. धीरूभाई अंबानी के टाइम में इस कंपनी ने काफी ग्रोथ की. फिर जुलाई 2002 में जब उनके बेटे मुकेश अंबानी ने कंपनी के चेयरमैन और एमडी का पदभार संभाला तब कंपनी ने अपने कारोबार को डायवर्सिफाई करना शुरू कर दिया और इसकी तरक्की में चार चांद लगने लगे. मुकेश अंबानी के रिलायंस में 22 साल चीफ रहने के बाद आज ये जिस मुकाम पर पहुंची है, उतनी दौलत इस एक कंपनी ने महज 1 दिन में कमा ली है.

    यहां बात हो रही है कंप्यूटर चिप और ग्राफिक्स कार्ड बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक एनवीडिया की जिसके शेयर (Nvidia Share Price) ने एक दिन में 16 प्रतिशत की छलांग लगाई है. इस एक दिन की ग्रोथ से उसका मार्केट कैपिटलाइजेशन (Nvidia MCap) इतना बढ़ गया, जितना भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का टोटल मार्केट कैप है.रिलायंस और एनवीडिया का मार्केट कैपरिलायंस इंडस्ट्रीज का टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज की तारीख में 20,20,470.88 करोड़ रुपए है. वहीं एनवीडिया का शेयर बीते एक दिन (22 फरवरी को) में 16 प्रतिशत बढ़कर 785.38 डॉलर पर पहुंच गया. इस तरह का कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में करीब 277 अरब डॉलर ( 22,96,107 करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ और ये 2 ट्रिलियन डॉलर के मार्क को क्रॉस कर गया.

    एनवीडिया के शेयर में ग्रोथ ने सिर्फ कंपनी के इतिहास में नया मुकाम नहीं बनाया. बल्कि वॉल स्ट्रीट के इतिहास में भी एक दिन की सबसे बड़ी ग्रोथ दर्ज की. अगर एनवीडिया के टोटल मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें, तो ये बीएसई सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन से ज्यादा है.आप भी लगा सकते हैं एनवीडिया में पैसाअब अगर कोई कंपनी इतना तगड़ा रिटर्न दे रही है, तो हर कोई उसमें पैसा लगाना चाहेगा. अगर आप भी ऐसा चाहते हैं तो आप कर सकते हैं. भारतीय लोग भी एनवीडिया के शेयर में इंवेस्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक इंटरनेशनल डीमैट या ट्रेडिंग अकाउंट चाहिए होगा.

    Groww, Angle One, IND Money जैसे कई प्लेटफॉर्म इसकी सुविधा देते हैं. वहीं भारत के कई बैंकों के डीमैट अकाउंट जैसे कि ICICI Direct, HDFC Securities, Kotak Securities इत्यादि भी अमेरिका में लिस्टेड कंपनियों के शेयर में इंवेस्ट की सुविधा देते हैं. आप इनके माध्यम से इनमें निवेश कर सकते हैं.वहीं कई सारे म्यूचुअल फंड भी ऐसे हैं, जो अमेरिकी स्टॉक्स में इंवेस्ट करते हैं. आप इनके माध्यम से भी अमेरिकी कंपनियों में पैसा लगाकर वहां निवेश कर सकते हैं और रिटर्न कमा सकते है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबैंक हॉलिडे : मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरूरी काम, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट…
    Next Article आरबीआई ने पेटीएम को दी बड़ी राहत, जानिए इस आदेश से आम जनता को मिलेगा क्या फायदा…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रियंका चतुर्वेदी ने थपथपाई सरकार की पीठ ईंधन संकट पर PM मोदी को मिला विपक्ष का साथ जानें क्या कहा…

    March 23, 2026

    घटिया है, वक्त और पैसा बर्बाद फिल्म देखकर इस एक्ट्रेस को हुआ पछतावा; रणवीर सिंह पर भी कसा तंज…

    March 23, 2026

    गैस बुकिंग पर आया एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी…

    March 23, 2026

    बहुत ही ज्यादा सस्ता हुआ सोना-चांदी जानें आज के ये ताजा भाव…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रियंका चतुर्वेदी ने थपथपाई सरकार की पीठ ईंधन संकट पर PM मोदी को मिला विपक्ष का साथ जानें क्या कहा…
    • घटिया है, वक्त और पैसा बर्बाद फिल्म देखकर इस एक्ट्रेस को हुआ पछतावा; रणवीर सिंह पर भी कसा तंज…
    • गैस बुकिंग पर आया एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी…
    • बहुत ही ज्यादा सस्ता हुआ सोना-चांदी जानें आज के ये ताजा भाव…
    • कुंडली दोषों से मुक्ति का दावा: आचार्य अतुल तिवारी द्वारा वैदिक अनुष्ठानों से समाधान वाराणसी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?