नई दिल्ली. हिंद रेक्टिफायर्स (Hind Rectifiers) ने भारतीय रेलवे से 200 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर हासिल कर शेयर बाजार में तहलका मचा दिया. यह कंपनी रेलवे से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीक के उपकरण बनाती है. जैसे की इस डील की खबर बाहर आई, उसके बाद हिंद रेक्टिफायर्स कंपनी के शेयर खरीदने की होड़ लग गई. निवेशकों ने इसे हर भाव पर खरीदना चाहा, मगर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट लग गया और कोई बेचने वाला नहीं बचा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इसका शेयर 858.95 रुपये पर लॉक हो गया.23 सितंबर को हिंद रेक्टिफायर्स के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जब कंपनी ने भारतीय रेलवे से 200 करोड़ रुपये से अधिक का एक बड़ा ऑर्डर हासिल किया. भारतीय रेलवे द्वारा तय की गई शर्तों और नियमों के अनुसार, हिंद रेक्टिफायर्स को यह ऑर्डर वित्त वर्ष 26 तक पूरा करना है.
कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इस डील में प्रमोटर ग्रुप या समूह की कंपनियों की कोई भागीदारी नहीं है और यह संबंधित पार्टी लेनदेन (Related Party Transaction) के तहत नहीं आता है.हिंद रेक्टिफायर्स के बारे मेंहिंद रेक्टिफायर्स की स्थापना अप्रैल 1958 में हुई थी और यह कंपनी पावर सेमीकंडक्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और रेलवे परिवहन उपकरणों के डेवलपमेंट, डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग में विशेषज्ञता रखती है. इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 63 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो निफ्टी के 19 प्रतिशत के मुकाबले काफी अधिक है. पिछले 12 महीनों में इस शेयर ने 146 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है, जिससे निवेशकों की पूंजी दोगुनी हो गई है.
? बेचने वालों को क्या फायदालोकोमोटिव और कोच में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक तकनीक के चलते भारतीय रेलवे हिंद रेक्टिफायर्स का सबसे बड़ा ग्राहक है. हालांकि, कंपनी अब अपने फोकस का विस्तार कर रही है और निजी रोलिंग स्टॉक निर्माता और औद्योगिक क्षेत्र के लिए नए उत्पाद विकसित कर रही है. कंपनी को सरकार की बुनियादी ढांचा विकास योजनाओं और पावर सेक्टर की विभिन्न परियोजनाओं से भी लाभ होने की संभावना है. इसके अलावा, कंपनी रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में भी प्रवेश कर रही है, जहां उसे एयरोस्पेस मानकों के लिए प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं और रक्षा संगठनों में पंजीकरण कराया गया है.
इससे आने वाले वर्षों में अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है.हिंद रेक्टिफायर्स के फाइनेंशियल्सजून 2024 तिमाही में हिंद रेक्टिफायर्स की शुद्ध आय 38 प्रतिशत बढ़कर 136.03 करोड़ रुपये हो गई, और इसका शुद्ध मुनाफा 266 प्रतिशत बढ़कर 6.92 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने FY24 के लिए 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1.20 रुपये का लाभांश घोषित किया. यह लाभांश 25 जुलाई के कारोबारी सत्र की समाप्ति पर शेयरधारकों को भुगतान किया जाना था.
