Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आंखों की रोशनी पर गलत प्रभाव पड़ने की वजह से अपने आई ड्रॉप की पूरी खेप वापस ले रही यह कंपनी
    शीर्ष आलेख

    आंखों की रोशनी पर गलत प्रभाव पड़ने की वजह से अपने आई ड्रॉप की पूरी खेप वापस ले रही यह कंपनी

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर अमेरिका में आंखों की रोशनी पर गलत प्रभाव पड़ने की वजह से अपने आई ड्रॉप की पूरी खेप वापस ले रहा है.अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने एक बयान में कहा कि चेन्नई स्थित कंपनी संभावित कंटेमिनेशन के कारण एज़रीकेयर, एलएलसी और डेलसम फार्मा द्वारा कंज्यूमर लेवल पर डिस्ट्रीब्यूटेड सभी आई ड्रॉप्स को वापस ले रही है. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंट प्रीवेंशन (सीडीसी) ने एफडीए को वेरोना इंटेग्रोन- मीडिएटेड वाले मेटलो-β-लैक्टामेज़ (वीआईएम) – और गुयाना-विस्तारित स्पेक्ट्रम-β-लैक्टामेज़ (जीईएस) के एक मल्टी स्टेट क्लस्टर की जांच के लिए अलर्ट किया है.

    इसमें कहा गया है कि अब तक आईड्रॉप के चलते प्रतिकूल घटनाओं की 55 रिपोर्टें हैं जिनमें आंखों में इंफेक्शन, दृष्टि की स्थायी हानि और ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन से मौत शामिल है. यूएसएफडीए ने कहा कि “इसके उपयोग से आँखों में संक्रमण का खतरा हो सकता है जिसके चलके अंधापन भी हो सकता है”. बता दें कि इस आर्टिफिशियल टीयर्स लुब्रिकेंट आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल जलन से बचाने या आंखों के सूखेपन को दूर करने के लिए किया जाता है.

    ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा है कि वह इस प्रोडक्ट अरु फार्मा इंक और डेलसम फार्मा के डिस्ट्रीब्यूटरों को सूचित कर रही है और अनुरोध कर रही है कि जिन थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और ग्राहकों के पास वापस मंगाए गए प्रोडक्ट हैं, उन्हें इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए. यदि उन्हें इन ओवर-द-काउंटर दवा उत्पादों के उपयोग से संबंधित कोई समस्या होती है तो उपभोक्ताओं को अपने चिकित्सक या स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से संपर्क करना चाहिए.

    गौरतलब है कि ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य अमेरिका, LATAM, CIS और अफ्रीका के विभिन्न बाजारों में कई चिकित्सीय रूपों में फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन की एक विस्तृत श्रृंखला का उत्पादन और आपूर्ति करता है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india This company is withdrawing Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसातवीं और आठवीं पास उम्मीदवारों के लिए होमगार्ड में भर्ती के लिए सुनहरा मौका
    Next Article वास्तु टिप्स से हटाए घर की नकारात्मकता
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…

    February 10, 2026

    जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…

    February 10, 2026

    मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…

    February 10, 2026

    लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…

    February 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…
    • जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…
    • मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…
    • लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6,412 जोड़े, राजधानी में इतने जोड़ों का विवाह,सीएम साय रहे मौजूद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?