Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस कंपनी का 90 हजार का फोन, बिना नेटवर्क भी लगेगी कॉल, जानें किसके लिए उपलब्ध…
    समाचार

    इस कंपनी का 90 हजार का फोन, बिना नेटवर्क भी लगेगी कॉल, जानें किसके लिए उपलब्ध…

    By Tv 36 HindustanSeptember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पिछले साल मोबाइल रिचार्ज प्लान के दाम बढ़ने की वजह से अच्छी-खासी संख्या में लोगों ने BSNL के नेटवर्क पर स्विच किया था। इसके बाद से लोग जहां मौका मिले सोशल मीडिया पर सरकारी टेलिकॉम कंपनी के नेटवर्क को कोसते दिख जाते हैं। कैसा हो अगर आपको बताया जाए कि BSNL एक ऐसा फोन भी उपलब्ध कराती है जो बिना किसी नेटवर्क के किसी से भी बात करवा सकता है। इस फोन की कीमत लगभग 90 हजार रुपये है और इसका इस्तेमाल हर कोई नहीं कर सकता। दरअसल हम बात कर रहे हैं सैटेलाइट फोन की और चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

    सैटेलाइट फोन उन फोन्स को कहा जाता है, जो बातचीत करवाने के लिए मोबाइल टावर की जगह सीधे सैटेलाइट का इस्तेमाल करते हैं। BSNL भी इस तरह की सर्विस उपलब्ध कराती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जो भी लोग या संस्था BSNL के सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल करते हैं उन्हें इस्तेमाल के लिए IsatPhone 2 उपलब्ध कराया जाता है। यह एक सैटेलाइट फोन है जिसे Inmarsat नाम की कंपनी बनाती है। इस फोन का इस्तेमाल उन जगहों पर किया जाता है, जहां आम मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करते। मुख्य रुप से इसका इस्तेमाल सेना, आपदा प्रबंधन, बॉर्डर सिक्योरिटी और दूरस्थ इलाकों में काम करने वाले लोगों द्वारा किया जाता है। BSNL द्वारा X पर शेयर किए गए एक पोस्टर के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 90,000 रुपये होती है। यह फोन मजबूत, वॉटरप्रूफ और लंबी बैटरी बैकअप जैसे फीचर्स लेकर आता है और मुश्किल से मुश्किल स्थिति में इस फोन के नेटवर्क हमेशा उपलब्ध रहते हैं।

    BSNL की सैटेलाइट सर्विस पाने के लिए आपको BSNL से संपर्क करना पड़ेगा। इसके लिए BSNL के कॉर्पोरेट ऑफिस या सैटेलाइट सर्विस डेस्क पर आवेदन करना पड़ता है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस सर्विस को इस्तेमाल करने वालों को BSNL IsatPhone 2 मॉडल उपलब्ध कराती है, जो कि लगभग 90 हजार रुपये का आता है। यह फोन ऑनलाइन या आम स्टोर्स पर उपलब्ध नहीं होता, बल्कि सिर्फ BSNL और अधिकृत विक्रेताओं से ही इसे लिया जा सकता है।
    यह फोन खास रिचार्ज प्लान के साथ आते हैं और इसकी जानकारी खुद BSNL ने X पर किए एक पोस्ट में दी थी। इसके मंथली और सालाना प्लान देखने को मिलते हैं, जो कि सरकारी यूजर्स के लिए सस्ते लेकिन कमर्शियल यूजर्स के लिए महंगे होते हैं। BSNL के मुताबित कमर्शियल यूजर्स के लिए इसके मंथली प्लान की कीमत 5600 रुपये है और वहीं सालाना इसके लिए इन यूजर्स को 61,600 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं। वहीं सरकारी यूजर्स के लिए इसके मंथली प्लान की कीमत 3360 रुपये और सालाना प्लान की कीमत 36,960 रुपये है।

    वैसे तो BSNL के सैटेलाइट फोन और सर्विस आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है लेकिन BSNL आम लोगों के लिए S2D सर्विस पर काम कर रहा है। S2D का मतलब है सैटेलाइट टू डिवाइस सर्विस। इस टेक्नोलॉजी की मदद से सैटेलाइट सीधे स्मार्टफोन या IoT डिवाइस से कनेक्ट करता है, यानी बीच में कोई ग्राउंड स्टेशन या विशेष हार्डवेयर की जरूरत नहीं होती। इसका मतलब है कि अगर आपका फोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, तो आपक बिना नेटवर्क के भी कॉल या मैसेज भेज सकते हैं। BSNL ने इस सर्विस के लिए अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट कंपनियों के साथ पार्टनरशिप भी की है और 2024 में इसके सफल ट्रायल भी पूरे हुए हैं। शुरुआत में यह सर्विस मैसेजिंग और इमरजेंसी SOS तक सीमित होगी, लेकिन धीरे-धीरे इसमें वॉयस और डेटा की सुविधा भी जोड़ी जा सकती है। आम जनता के लिए इसका कमर्शियल लॉन्च 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत तक होने की संभावना है।

    Post Views: 315

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगृहमंत्री का महिलाओं को जीएसटी 2.0 को लेकर मैसेज घर में कीजिए दादागिरी, जमकर कीजिए शॉपिंग’, …
    Next Article गयाजी ही नहीं, भारत की ये 7 जगह भी पितरों के श्राद्ध के लिए हैं प्रसिद्ध…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?