छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की सामरी सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक चिंतामणि महाराज का इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट कट गया है जिसके बाद उनके बगावती तेवर देखने को मिल रहे हैं। पार्टी ने उनकी जगह विजय पैकरा को मैदान में उतारा तो चिंतामणि महाराज के भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज़ हो गई। महाराज ने कहा कि अगर उन्हें अंबिकापुर सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के खिलाफ टिकट मिले, तो वे बीजेपी में शामिल होने पर विचार कर सकते हैं। मौजूदा विधायक ने दावा किया कि बीजेपी उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट देने को तैयार है।
