Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस दिन है साल की अंतिम अमावस्या, जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए जरूर करें ये उपाय
    समाचार

    इस दिन है साल की अंतिम अमावस्या, जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए जरूर करें ये उपाय

    By Tv 36 HindustanDecember 17, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। साल 2022 की अंतिम अमावस्या पौष अमावस्या है, जो 23 दिसंबर को है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान करने का नियम है। पंचांग के मुताबिक, पौष अमावस्या तिथि 22 दिसंबर को शाम 07 बजकर 13 मिनट से शुरू हो जाएगी और यह 23 दिसंबर को शाम 03 बजकर 46 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में सूर्योदय के समय में ही स्नान और उसके बाद दान किया जाएगा। माना जाता है कअमावस्या के दिन कुछ आसान उपायों को करने से सुख और समृद्धि तो बढ़ती ही है

    पौष अमावस्या के दिन जरूर करें ये उपायपवित्र नदी में स्नान करें

    पौष अमावस्या के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदी में स्नान करें या अपने घर पर ही पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान कर लें। उसके बाद आप जल से अपने पितरों को तर्पण दें। जल से पितरों की आत्माएं तृप्त होंगी तो वे खुश होकर आपके खुशहाल जीवन और तरक्की का आशीष देंगी।

    पितरों के लिए पिंडदान करें

    यदि आप पितृ दोष से पीड़ित हैं तो अमावस्या के अवसर पर अपने पितरों के लिए पिंडदान, श्राद्ध आदि करें। इससे आप दोष से मुक्त हो जाएंगे. आपके सुख, संतान, धन में वृद्धि होगी। पितरों को तर्पण देने के बाद आप सूर्य देव की पूजा कर सकते हैं। सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल भरकर ओम सूर्याय नम: मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें। सूर्य देव को प्रणाम करके आशीर्वाद लें। यदि आप पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अमावस्या पर स्नान और तर्पण के बाद पितृ स्तोत्र का पाठ करें। इससे आपको पितरों का आशीर्वाद मिलेगा। पितरों को तृप्त होने की बात इसलिए करते हैं, क्योंकि वे अगर नाराज हो जाते हैं तो अपने ही वंश को श्राप देते हैं, जिससे संतान का योग नहीं बनता है।

    पीपल की जड़ में जल ​अर्पित करें

    अमावस्या के दिन पीपल की जड़ में जल ​अर्पित करने और दीप जलाने से देवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पितर भी प्रसन्न होते हैं और कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। अमावस्या पर मछलियों को आटे की गोलियां और काली चिटियों को शक्कर खिलाने से भी लाभ होता है। जीवन में सुख और शांति मिलती है।

    कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

    यदि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है, तो आप इस दिन नदी स्नान के बाद धातु के बने नाग और नागिन की पूजा करें। उसके बाद उनको बहते जल में प्रवाहित कर दें। माना जाता है कि इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

    Post Views: 0

    do these measures to get happiness and prosperity in life Hindi news india This day is the last new moon of the year Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का राशिफल:17/12/2022
    Next Article प्रोफेसर को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, विवादित पुस्तक पर हो रहा बवाल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर ब्रह्मचर्य की असली शक्ति क्या है प्रेमानंद जी ने बताया जीवन बदलने वाला रहस्य…

    March 8, 2026

    पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान हुआ, देश माफ नहीं करेगा, ममता बनर्जी पर बरसे …

    March 8, 2026

    आज महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित…

    March 8, 2026

    जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन सीएम साय…

    March 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर ब्रह्मचर्य की असली शक्ति क्या है प्रेमानंद जी ने बताया जीवन बदलने वाला रहस्य…
    • पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान हुआ, देश माफ नहीं करेगा, ममता बनर्जी पर बरसे …
    • आज महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित…
    • जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन सीएम साय…
    • भारत बनाम न्यूजीलैंड का महामुकाबला, 2023 की हार का बदला लेगी टीम इंडिया, जानिए संभावित प्लेइंग 11, पिच और मौसम का मिजाज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?