नई दिल्ली :– भागदौड़ भरी जिंदगी में समय निकालकर पार्लर जाना और फेशियल करवाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता. ऐसे में अगर आप फेशियल नहीं कराते हैं तो इससे स्किन का ग्लो धीरे-धीरे गायब हो सकता है. एजिंग नजर आ सकता है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप होममेड फेशियल करना जान लें. यहां हम बता रहे हैं कि आप घर पर किस तरह हाइड्रा फेशियल कर सकते हैं. वह भी नेचुरल चीजों की मदद से. इससे न सिर्फ आपकी त्वचा पर चमक आएगी, बल्कि यह गहराई से स्किन को साफ और हाइड्रेट भी करेगा. चलिए जानते हैं कि किन नेचुरल चीजों से आप मिनटों में अपनी त्वचा को चमकदार बना सकते हैं.
इस तरह करें क्लीनिंग–इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच ओट्स पाउडर लें, 3 चम्मच दूध लें और एक चम्मच ग्लिसरीन लें. सारी चीजों को मिलाएं और चेहरे पर अच्छी तरह लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें. फिर चेहरा धो लें. यह स्किन पर जमा डेड स्किन को हटाएगा और स्किन एक्फोलिएट हो जाएगी.
बनाएं मसाजिंग क्रीम-एक कटोरी में दो चम्मच दही, तीन चम्मच बीटरूट जूस लें. इन दोनों को अच्छी तरह मिलाएं और इसे चेहरे पर अप्लाई करें. अब इससे 10 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन पर जादू जैसा काम करेगा और चेहरे पर ग्लो लाएगा. स्किन ब्राइट और सॉफ्ट भी बनती है.
अब बनाएं फेस पैक-दो चम्मच चीया सीड, चार चम्मच बीटरूट का जूस, तीन चम्मच दूध. इन सारी चीजों को एक कटोरी में अच्छी तरह मिलाएं और 10 मिनट के लिए रख दें. अब इसे मिक्सी में अच्छी तरह फेट लें. अब इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं. अब इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें. फिर पानी से चेहरे को धो लें. इसे आप महीने में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं और चेहरे पर निखार देख सकते हैं. इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर होगा.
