Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » घर घर में पाया जाता है ये फूल, खून से शुगर चूस लेती हैं इसकी पत्तियां,जानें कब और कैसे करें सेवन..
    News

    घर घर में पाया जाता है ये फूल, खून से शुगर चूस लेती हैं इसकी पत्तियां,जानें कब और कैसे करें सेवन..

    By Tv 36 HindustanMarch 1, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सदाबहार के फूल लगभग हर किसी के घर में पाए जाते हैं। ये दिखने में बहुत खूबसूरत होते हैं, गुलाबी रंग के इसके फूल आपको मानसिक सुकून देंगे। सदाबहार के फूल और पत्तियां दोनों ही सेहत के लिए बेहद लाभदायक हैं। स्वामी रामदेव के अनुसार सदाबहार की पत्तियों और फूलों में ऐसे गुण पाए जाते हैं तो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका पौधा डायबिटीज को कंट्रोल करने के आलावा फेफड़ों में फैले इन्फेक्शन या बलगम का जमाव भी दूर करता है। आइए जानते हैं ये पौधा डायबिटीज के अलावा किन बीमारियों को दूर करने में असरदार है।

    डायबिटीज को करता है कंट्रोल:

    सदाबहार से शुगर को कम किया जा सकता है। ये पेट में बाईं ओर स्थित पेनक्रियाज की बीटा सेल्स को ताकत देता है, जिस से पेनक्रियाज सही मात्रा से इंसुलिन निकालने लगती है। इंसुलिन ही वो हार्मोन है जो ब्लड में शुगर के मात्रा को बैलेंस करके रखता है।

    स्वामी रामदेव के अनुसार छोटे बच्चों को अगर ब्लड शुगर की समस्या है तो 5 पत्तियों का सेवन कराएं। वहीं युवा लोग दिन में तीन बार 10-10 सदाबहार की पत्तियों को चबाकर खा लें। इससे लाभ मिलेगा। 

    सदाबहार की पत्तियों के अलावा इसका जूस बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए खीरा, करेला, टमाटर, सदाबहार के फूल और पत्तियां, चिरैता आदि का जूस निकाल रोजाना खाली पेट पिएं। इससे तेजी से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगा। 

    इन बीमारियों में भी है कारगर सदाबहार के फूल:

    सांस संबंधी बीमारियों में फायदेमंद: सदाबहार के फूलों के एक्टिव इंग्रीडिएंट अस्थमा, खांसी, ब्रोंकाइटिस और सर्दी के लक्षणों के लिए बेहतरीन ट्रीटमेंट प्रदान करते हैं। इसके अलावा ये हमारी सांसों के रास्ते में मौजूद इन्फेक्शन या बलगम को निकालने में भी मददगार है। इसके इस्तेमाल से गले में खराश और खांसी से भी राहत मिलती है।

    हाई बीपी को करता है कंट्रोल: सदाबहार में सर्पेंटाइन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद हैं। सदाबहार की जड़ को साफ करके सुबह चबाकर के खाने से हाई ब्लड प्रेशर में काफी आराम मिलता है।

    पेट दर्द के लिए बेहद असरदार: आधी से ज्यादा बीमारी पेट की समस्या से जुड़ी होती हैं। ऐसे में सदाबहार की जड़ से पेट की सेहत का ध्यान रखा जा सकता है। जिन लोगों को कब्ज या फिर पेट दर्द या उससे जुड़े अन्य रोग परेशान करते हैं, उनके लिए यह पौधा बड़ा ही लाभदायक होता है।

    ऐसे करें इस्तेमाल:

    इसके ताजे पत्तों को चबाकर अपने दिन की शुरुआत करें। इसके पत्तों को पानी में उबालकर छान कर पिया जा सकता है। इसी तरह इसके पत्ते और फूल के रस का सेवन करने के साथ ये पाउडर के रूप में बाजार में मिल जाता है। जिसके सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india its leaves suck sugar from the blood Raipur This flower is found in every home Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या आप भी फेक देते है सूखे हुए फूल,जान लें इसका इस्तेमाल, भूल जाएंगे फेंकना…
    Next Article हो जाइये तैयार,इस दिन से आयुष्मान कार्ड के लिए शुरू होगा कैंप, लाखों लोगों को मिलेगा योजना का लाभ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?