नई दिल्ली:- भगवन को लेकर लोगों में अपनी अपनी आस्था है. अक्सर खबरें आती है कि किसी व्यक्ति ने मंदिर में लाखों- करोडो रुपए दान कर दिए. ऐसा ही मामला अयोध्या में बन रहे भगवन राम के मंदिर को लेकर आया है. यहां एक पूर्व आईएएस अधिकारी ने अपने जीवन भर की कमाई राम मंदिर को समर्पित कर दी. इस पूर्व आईएएस अधिकारी का नाम लक्ष्मीनारायणन है. वह अयोध्या में रामचरितमानस की मूर्ति का निर्माण करवा रहे है, जिसका वजन 151 किलो होगा।
आपको बता दें कि, राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसकी तारीख की घोषण की चुकी है जो 22 जनवरी 2024 को होगी। इस के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. मंदिर निर्माण के लिए लाखों-करोड़ों लोग सहयोग राशि दे रहे हैं.
इस बीच के लीलावती हॉस्पिटल के न्यासी बोर्ड के प्रधान सलाहकार और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी लक्ष्मी नारायणन ने अपनी जीवन भर की कमाई अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को समर्पित किया है. लक्ष्मीनारायणन अयोध्या में रामलला की स्थापना के बाद 5 करोड़ रुपये की लागत से 151 किलो की रामचरितमानस मूर्ति को स्थापित कराएंगे.
वहीं लक्ष्मीनारायणन के मुताबिक, वे भगवन को वही लौटा रहे हैं जो भगवान ने उन्हें दिया था. दान के नाम पर धन लुटाने से बेहतर है कि उनकी पुस्तक को भगवान के चरणों में अर्पित कर दिया जाए. 22 जनवरी 2024 से पहले मंदिर निर्माण लगभग 80% काम पूरा हो चुका है.
