Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्लास 5वीं से ये दोस्तानासैन्य इतिहास में पहली बार दो क्लासमेट संभालेंगे थल और नौसेना की कमान…
    समाचार

    क्लास 5वीं से ये दोस्तानासैन्य इतिहास में पहली बार दो क्लासमेट संभालेंगे थल और नौसेना की कमान…

    By Tv 36 HindustanJune 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी रविवार को थलसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जबकि एडमिरल दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल से ही नौसेना के प्रमुख हैं।

    दिलचस्प बात है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सैनिक स्कूल, रीवा, मध्य प्रदेश में पढ़ाई की है। वे 1970 के दशक की शुरुआत में कक्षा 5वीं से ए तक एक साथ स्कूल में रहे थे।

    दोनों अधिकारियों के रोल नंबर भी एक-दूसरे के आस-पास ही थे, जैसे लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का रोल नंबर 931 था और एडमिरल त्रिपाठी का 938 था।

    थलसेना के 30वें प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी
    लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी और एडमिरल त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा में पिछली सदी के सातवें दशक में पांचवीं कक्षा में सहपाठी रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का रोल नंबर 931 और एडमिरल त्रिपाठी का 938 था। स्कूल में शुरुआती दिनों से ही उनके बीच गहरी दोस्ती रही है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी थलसेना के 30वें प्रमुख होंगे। वह जनरल मनोज पांडे का स्थान लेंगे जो 26 महीने के कार्यकाल के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

    चीन-पाकिस्तान की सीमाओं को भली भातिं जानते हैं लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी
    लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ऐसे समय में थलसेना प्रमुख का पदभार संभाल रहे हैं जब सेना संरचनात्मक सुधारों के साथ आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रही है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का उत्तरी सेना के कमांडर के रूप में लंबा कार्यकाल रहा है। उनके पास चीन और पाकिस्तान से लगती सीमाओं पर ऑपरेशंस का व्यापक अनुभव है।

    1984 में जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स में शामिल हुए थे लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी
    उल्लेखनीय है कि तीनों सेनाओं के प्रमुख 62 वर्ष की आयु तक या तीन वर्ष के लिएअपने पद पर रह सकते हैं। एक जुलाई, 1964 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 15 दिसंबर, 1984 को सेना की जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स में शामिल हुए थे।

    लगभग 40 वर्षों की अपनी लंबी एवं विशिष्ट सेवा के दौरान उन्होंने पदों पर कार्य किया है।इनमें रेजीमेंट की कमान ब्रिगेड असम राइफल्स के डीआइजी ईस्ट, कोर एवं उत्तरी कमान के प्रमुख शामिल हैं।

    वह इंफैन्ट्री के महानिदेशक भी रहे हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और तीन जीओसी-इन-सी प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया गया है।लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रीवा स्थित सैनिक स्कूल, नेशनल डिफेंस कालेज और यूएस आर्मी वार कालेज में शिक्षा प्राप्त की है।

    लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कालेज वेलिंगटन और आर्मी वार कालेज, महू में प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। उन्होंने डिफेंस एंड मैनेजमेंट स्टडीज में एफ. फिल किया है और उनके पास स्ट्रैटजिक स्टडीज एंड मिलिट्री साइंस में दो स्नातकोत्तर डिग्रियां हैं।

    लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे थलसेना के उपप्रमुख की जिम्मेदारी
    लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि रविवार को थलसेना के उपप्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का स्थान लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के पूर्व छात्र रहे हैं। वह वर्ष 1985 में गढ़वाल राइफल्स में शामिल हुए थे।

    Post Views: 505

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसाउथ अफ्रीका जीता हुआ मैच हार गई इस खिलाड़ी ने भारत को बनाया वर्ल्‍ड कप का सिकंदर, इस ओवर से पलट दी बाजी…
    Next Article मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में आज भी झमाझम बारिश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार: नवा रायपुर बनेगा सेंट्रल इंडिया का हेल्थकेयर हब सीएम साय…

    January 22, 2026

    सीएम साय के नए सलाहकार बने आर. कृष्णा दास, आदेश जारी…

    January 22, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार: नवा रायपुर बनेगा सेंट्रल इंडिया का हेल्थकेयर हब सीएम साय…

    January 22, 2026

    कल है सरस्वती पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ कलर का रंग…

    January 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य सेवाओं के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार: नवा रायपुर बनेगा सेंट्रल इंडिया का हेल्थकेयर हब सीएम साय…
    • सीएम साय के नए सलाहकार बने आर. कृष्णा दास, आदेश जारी…
    • स्वास्थ्य सेवाओं के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार: नवा रायपुर बनेगा सेंट्रल इंडिया का हेल्थकेयर हब सीएम साय…
    • कल है सरस्वती पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ कलर का रंग…
    • डीपीएस बालको में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का सफल आयोजन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?