छत्तीसगढ़:– विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर का जिम्मा आइएएस अन्बलगन पी. को दिया गया है। उन्हें प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बिलासपुर की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा जिले का जिम्मा प्रसन्ना आर. को दिया गया है। रायपुर की जिम्मेदारी आइएएस निहारिका बारिक को दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी सचिव की सूची जारी की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव अन्वेष घृतलहरे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रभारी सचिव प्रतिमाह कम से कम एक बार जिले का भ्रमण कर समीक्षा करेंगे तथा एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।
प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मानिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके।
रेणु जी पिल्ले अपर मुख्य सचिव- धमतरी सुब्रत साहू अपर मुख्य सचिव – दुर्ग ऋचा शर्मा अपर मुख्य सचिव – बस्तर मनोज कुमार पिंगुआ अपर मुख्य सचिव बिलासपुर निहारिका बारिक प्रमुख सचिव- रायपुर सोनमणि बोरा प्रमुख सचिव – जांजगीर चांपा शहला निगार सचिव- महासमुद डा. कमलप्रीत सिंह सचिव- रायगढ़ परदेशी सिद्धार्थ कोमल सचिव- बलौदाबाजार-भाटापारा अविनाश चंपावत सचिव राजनांदगांव प्रसन्ना आर सचिव कबीरधाम अन्बलगन पी. सचिव- जशपुर अलरमेलमंगई डी. सचिव- कोरबा राजेश सुकुमार टोप्पो विशेष सचिव- नारायणपुर एस. प्रकाश सचिव- कोरिया नीलम नामदेव एक्का सचिव- सारंगढ़-बिलाईगढ़
अंकित आनंद सचिव- बालोद डा. सीआर प्रसन्ना सचिव- बेमेतरा भुवनेश यादव सचिव- सूरजपुर एस. भारतीदासन सचिव- मुंगेली शम्मी आबिदी सचिव- कांकेर हिमशिखर गुप्ता सचिव- गरियाबंद मो. कैसर अब्दुलहक सचिव- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही यशवंत कुमार सचिव- बलरामपुर-रामानुजगंज भीम सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी- कोंडागांव महादेव कावरे संचालक- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नरेन्द्र कुमार दुग्गा सचिव- सुकमा किरण कौशल विशेष सचिव- दंतेवाड़ा सौरभ कुमार संचालक- सक्ती सुनील कुमार जैन संचालक- सरगुजा जयप्रकाश मौर्य विशेष सचिव- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी सारांश मित्तर विशेष सचिव- बीजापुर रमेश कुमार शर्मा विशेष सचिव- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
