Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने ऐसे दिया नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम,जाने पूरा इनपुट…
    कांकेर

    छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने ऐसे दिया नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम,जाने पूरा इनपुट…

    By Tv 36 HindustanApril 17, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन चला कर 29 नक्सलियों को मार गिराया है. इसमें नक्सली कमांडर शंकर राव, ललिता और राजू जैसे कुख्यात नक्सली भी मुठभेड़ में मारे गए हैं, जो सुरक्षा बलों पर हमले के कई मामलों में वांटेड थे.

    इस ऑपरेशन की सराहना गृह मंत्री अमित शाह ने भी की है. इस मुठभेड़ में बीएसएफ के तीन जवान घायल हुए हैं और वो फिलहाल खतरे से बाहर हैं. आइए जानते हैं कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को इतनी बड़ी सफलता बिना किसी डैमेज के कैसे मिली है.

    सुरक्षा बलों को मिली थी सटीक खुफिया इनपुट

    छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार दोपहर को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए सटीक खुफिया इनफॉरमेशन और जबरदस्त कोऑर्डिनेशन का इस्तेमाल किया है. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि कांकेर जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हापाटोला गांव के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी का पुख्ता खुफिया इनपुट मिला था.

    इनमें उत्तरी बस्तर डिवीजन के नक्सली शंकर, ललिता, राजू समेत अन्य माओवादियों की मौजूदगी और सटीक लोकेशन की जानकारी मिली थी. इस खुफिया जानकारी के बाद छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में बीएसएफ और जिला रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम एक्टिव हुई. दोनो ने ऑपरेशन के लिए कोऑर्डिनेशन बनाया और सधे हुए कदमों से जंगल को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

    सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर कर किया ढेर

    हापाटोला गांव के पास जंगल में सुरक्षा बलों की भनक लगने के बाद नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. तब तक वे चारों ओर से घिर चुके थे और सुरक्षाबलों ने एक साथ जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. कभी पेड़ों की ओट में तो कभी जमीन पर लेटकर, बीएसएफ और रिजर्व गार्ड के जवानों ने सटीक निशाने लगाने शुरू किए और एक-एक कर 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया.

    बताया जा रहा है कि यहां मौजूद नक्सलियों के पूरे कुनबे को खत्म कर दिया गया है. इन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं और मौका -ए-वारदात से एके-47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल और 303 बंदूकों समेत भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं.

    खतरे से बाहर हैं मुठभेड़ में घायल जवान

    नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बीएसएफ इंस्पेक्टर सहित तीन जवान अस्पताल ले जाए गए हैं. बताया जा रहा है कि वे खतरे से बाहर हैं. लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ऐन पहले सुरक्षा बलों की यह शानदार सफलता कई बड़े संदेश देने वाली है. यह भी माना जा रहा है कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सुरक्षाबलों के बीच इस तरह का तगड़ा तालमेल कारगर साबित होगा.

    अमित शाह ने दी डेडलाइन

    बता दें कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत वोट डाले जाएंगे.  दिसंबर 2023 से कांकेर समेत सात जिलों वाले बस्तर रीजन में सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न मुठभेड़ों में अब तक 68 नक्सली ढेर हो चुके हैं. ये

    Post Views: 1,255

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में हुआ सबसे बड़ा ऑपरेशन, 29 नक्सली हुए ढेर..
    Next Article छत्तीसगढ़ में 29 नक्सलियों के मार गिराए जाने पर अमित शाह ने यूं की सुरक्षा बलों की सराहना…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…

    February 11, 2026

    फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…

    February 11, 2026

    एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…

    February 11, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…
    • फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…
    • एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…
    • आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…
    • अब बदलेगा राष्ट्रगीत का स्वरूप आधिकारिक कार्यक्रमों में अब वंदे मातरम् के 6 अंतरा गाना अनिवार्य, ये समय सीमा भी तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?