Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऐसे करें असली आम की पहचान, वरना केमिकल से बने आम खाकर हो जाएंगे बीमार…
    स्वास्थ्य

    ऐसे करें असली आम की पहचान, वरना केमिकल से बने आम खाकर हो जाएंगे बीमार…

    By Tv 36 HindustanApril 26, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- नकली आम, जिसे आर्टिफिशियल तौर से पका हुआ आम भी कहा जाता है, दरअसल, नकला आम का मतलब यह है कि नेचुरल तरीकों के बजाय कैल्शियम कार्बाइड या एथेफॉन जैसे हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल करके असली आमों को पकाने को संदर्भित करता है. विशेषज्ञों के अनुसार, हर साल सैकड़ों किलोग्राम आम आर्टिफिशिय रूप से पकाए जाते हैं और मौसम शुरू होने से पहले मांग को पूरा करने के लिए बाजार में भेजे जाते हैं. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के अनुसार, खरीदारों को आम खरीदने से पहले उसके रंग-रूप, स्पर्श, गंध और गुणवत्ता पर ध्यान देना और रासायनिक रूप से पके आमों को खरीदने से बचना चाहिए . इसके लिए आमों को पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे कॉमन केमिकल्स पर एक नजर डालते हैं.

    विशेषज्ञों के अनुसार, आम को पकाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला केमिकल एजेंट कैल्शियम कार्बाइड है. इसमें आर्सेनिक और फॉस्फोरस जैसी अशुद्धियां होती हैं, जो इसे बेहद हानिकारक बनाती हैं. यह सिरदर्द, चक्कर आना, मतली और यहां तक कि कैंसर जैसी दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. एक और केमिकल जिसका आमतौर पर उपयोग किया जाता है वह है एथिलीन गैस. यह एक रंगहीन, ज्वलनशील गैस है, जिसका केमिकल फार्मूला C2H4 है. यह एक नेचुरल प्लांट हार्मोन है. इसे आमतौर पर फलों को पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसका अधिक उपयोग मानव शरीर के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है.

    इन तरीकों से करें नकली या आर्टिफिशियल तरीके से पकाए गए आमों की पहचान

    छिलके का रंग जांचें: आर्टिफिशियल तरीके से पके आमों का रंग एक समान होता है और वे नेचुरल रूप से पके आमों की तुलना में अधिक पीले या नारंगी दिखाई दे सकते हैं. ऐसे आर्टिफिशियल आम थोड़े चमकदार भी दिख सकते हैं.
    आम को सूंघें: नेचुरल तरीके से पके आमों में मीठी, फल जैसी गंध होती है, जबकि आर्टिफिशियल रूप से पके आमों में कोई रसायन या अलग गंध हो सकती है.
    वजन की जांच करें: आर्टिफिशियल रूप से पकाए गए आम नेचुरल तरीके से पके आमों की तुलना में नरम या गूदेदार लग सकते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पकने की प्रक्रिया में इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन फलों की सेल वॉल को तोड़ सकते हैं, जिससे वे नरम हो जाते हैं.
    बाहरी नुकसान की जांच करें: अगर आमों में रसायनों के इंजेक्शन के कारण बाहरी क्षति, जैसे खरोंच या धब्बे हैं, तो उन्हें न लें. नेचुरल आमों में इस तरह के बाहरी दाग ​​होने की संभावना कम होती है

    बाहरी नुकसान की जांच करें: अगर आमों में रसायनों के इंजेक्शन के कारण बाहरी क्षति, जैसे खरोंच या धब्बे हैं, तो उन्हें न लें. नेचुरल आमों में इस तरह के बाहरी दाग ​​होने की संभावना कम होती है
    स्वाद की जांच करें: विशेषज्ञों के अनुसार, आर्टिफिशियल तरीके से पकाए गए आमों का स्वाद फीका या अजीब हो सकता है. अगर आम का स्वाद खराब है या बाद में अनप्लेजेंट टेस्ट आता है, तो हो सकता है कि इसे आर्टिफिशियल तरीके से पकाया गया हो.
    पानी में डालकर जांच करें: आमों को पानी की एक बाल्टी में डालें. अगर आम पानी में डूब जाते हैं, तो वे नेचुरल तरीके से पके हुए हैं और अगर वे तैरते हैं, तो उन्हें आर्टिफिशियल तरीके से पकाया गया है.
    बेकिंग सोडा का उपयोग करें: पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा डालें और फिर आमों को मिश्रण में 15-20 मिनट के लिए भिगोएं. भिगोने के बाद, जब आप आमों को धो लें, और अगर आम का रंग बदल जाता है, तो संभावना है कि उन्हें रासायनिक रूप से उपचारित या पॉलिश किया गया है.
    माचिस की तीली से टेस्ट: अल्फांसो मैंगो वेबसाइट के अनुसार, कोई भी इस टेस्ट का उपयोग कर सकता है. आपको बस एक माचिस की तीली जलाकर आम के डिब्बे के पास ले जाना है, और अगर उस पर रासायनिक उपचार किया गया है, तो वह आग पकड़ सकता है या भोजन की सतह पर चमक के निशान छोड़ सकता है. यह तरीका बहुत रिस्क भरा है. इसलिए, अपने रिस्क पर और विशेषज्ञों की देखरेख में करें.

    Post Views: 1,830

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेरल में भी हैं जम्मू-कश्मीर जैसी जगहें, जानें कहां और कैसा है वहां का नजारा…
    Next Article छत्तीसगढ़ में भयंकर गर्मी, दिन तो क्या रात में चल रही गर्म हवाएं, पारा 43 डिग्री पहुंचा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…

    February 26, 2026

    आज ही के दिन लगा था पहला पोलियो वैक्सीन, इतने परसेंट घटे मामले…

    February 23, 2026

    जीरो फैट के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेहत के साथ खिलवाड़ ये सच जानकर रह जाएंगे हैरान…

    February 22, 2026

    आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • SBI की धांसू स्कीम ₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स यहां से…
    • विधानसभा प्रश्नकाल में किसान योजनाओं और गौ संरक्षण पर गरमाई बहस…
    • प्रदेश के इन 4 जिलों में आज से लागू हुईं जमीन की नई गाइडलाइन दरें, जानें आपके जिले का हाल…
    • कॉफी और दही का फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो, जानिए बनाने और लगाने का ये शानदार तरीका…
    • केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सभी आरोपों से बरी, कोर्ट ने कहा- CBI के पास कोई सबूत नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?