नई दिल्ली :- चुनावी नतीजों के लिए अब बस एक रात का इंतजार है। मंगलवार सुबह 8 बजे से देश के 543 लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम आने लगेंगे। यूपी के 80 सीटों के लोकसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर भी तैयारियों को पूरा कराया गया है। चुनाव आयोग की ओर से तमाम राजनीतिक दलों के चयनित प्रतिनिधियों को काउंटिंग सेंटर पर जाने के लिए पास जारी किया गया है। इसके अलावा प्रत्याशियों को भी पास जारी किया गया है। बिना पास के किसी को भी काउंटिंग सेंटर पर जाने की इजाजत नहीं होगी। जिलों के डीएम के स्तर पर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों और प्रमुख दलों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। बिना अनुमति विजय जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी। आपके लिए चुनावी रिजल्ट को पहुंचाने के लिए एनबीटी ऑनलाइन ने बड़ी व्यवस्था की है। हरेक सीट के बदलते रिजल्ट के बारे में आप हमारे वेबसाइट
चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आप चुनाव नतीजे देखने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट eci.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर आपको ऊपर दिख रहे जनरल इलेक्शन 2024 पर क्लिक करना होगा। इसके साथ-साथ चुनाव आयोग से जुड़ा वोटर हेल्पलाइन ऐप, आईओएस और एंड्रॉइड मोबाइल ऐप पर भी नतीजे देख पाएंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर स्टेटवाइज, सीटवाइज और पार्टीवाइज रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारी की गई है।
पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ काउंटिंग की शुरुआत होगी। सुबह 7 बजे तक सभी काउंटिंग अधिकारियों को केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती लगातार की गई है। काउंटिंग सेंटर्स पर तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। काउंटिंग सेंटर के बाहर भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम खुलेंगे और तेजी से परिणाम आना शुरू हो जाएगा।
