मध्यप्रदेश:- लोकसभा चुनाव के परिणामों ने पूरे देश को चौंका दिया है. एग्जिट पोल के उलट बीजेपी को कई राज्यों में नुकसान होता हुआ दिख रहा है. लेकिन मध्यप्रदेश पूरे देश में इकलौता राज्य है, जहां पर बीजेपी को लगभग पूरी सीट मिलते हुए दिख रही हैं. बीजेपी दोपहर 12 बजे तक सभी 29 सीटों पर बड़ी बढ़त बना चुकी है. एमपी में बीजेपी 29-0 की तरफ बढ़ रही है.
कांग्रेस के इन दिग्गजों की हालत खराब
वहीं राजगढ़ सीट पर दिग्विजय सिंह, छिंदवाड़ा सीट पर नकुलनाथ, मुरैन सीट पर नीटू सिकरवार, भिंड सीट पर फूल सिंह बरैया, मंडला, सीधी, सतना, रीवा, झाबु-रतलाम ये वे सीटें थीं, जहां पर कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी को टक्कर देते हुए दिख रहे थे. राजनीतिक विश्लेषक भी कम से कम चार सीटों पर कांग्रेस की जीत की प्रबल संभावनाएं जता रहे थे लेकिन फिलहाल दिग्विजय सिंह से लेकर नकुलनाथ तक सभी बड़े मार्जिन के साथ वोटों की गिनती में पिछड़ गए हैं और लगातार पिछड़ते जा रहे हैं.
