Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पति-पत्नी के विवाद में रंगीन मिजाज पुलिस अफसर की ये रही दमदार एंट्री…
    समाचार

    पति-पत्नी के विवाद में रंगीन मिजाज पुलिस अफसर की ये रही दमदार एंट्री…

    By Tv 36 HindustanSeptember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इन्दौर :- सोशल मीडिया पर एक लडक़ी की अश्लीलता वाला वीडियो जहां खूब प्रचारित हुआ,उसको लेकर अच्छा-खासा विवाद भी चला,वहीं एक और हाईप्रोफाइल मामला सामने आया,पति-पत्नी के विवाद में रंगीन मिजाज पुलिस अफसर की एंट्री रसभरी व्हाट्सएप चैटिंग उजागर हुई, जो वरिष्ठ अधिकारियों सहित मीडिया तक पहुंची।हाई कोर्ट अभिभाषक पति द्वारा की इस रोचक मामले में हुआ यह कि सुखलिया निवासी पति-पत्नी विवाद को लेकर थाने पहुंचे एसीपी से मिले और मदद मांगी। मगर रंगीन मिजाज एसीपी शिकायतकर्ता की पत्नी पर ही आकर्षित हो गए और उसका मोबाइल नम्बर लेकर व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेजने लगे। पत्नी ने भी उसका जवाब देना शुरू कर दिया। मिडिया को यह रसभरी व्हाट्सएप चैटिंग हासिल हुई है,जिसमें पुलिस अफसर स्वीटू, स्वीटी,डियर के साथ लॉन्ग ड्राइव में चलने,चील्ड बियर पीने,बारिश में साथ-साथ भीगने मूवी देखने का निमंत्रण दे रहे हैं। साथ ही कई तरह की एमोजी भी भेजी गई। वहीं फिल्मी गीतों के वीडियो सॉन्ग पीडि़त की पत्नी को लगातार भेजते रहे पति को इसकी भनक पड़ी तो उसने पत्नी और एसीपी के बीच हुई व्हाट्सएप चैटिंग की जानकारी ली फिर उसकी शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की। तत्कालीन पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने डीसीपी आदित्य मिश्रा को जांच सौंपी,मगर बाद में कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पति ने हाईकोर्ट एड्वोकेट कृष्णकुमार कुन्हारे से सम्पर्क किया कुन्हारे और डॉ. रूपाली राठौर ने व्हाट्सएप चैटिंग के सबूतों के साथ इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को की।
    अभिभाषक कुन्हारे ने बताया कि पत्नी का ब्रेनवॉश करने का आरोप पति ने लगाया दोनों अपनी वैवाहिक समस्या से उत्पन्न विवाद के चलते पुलिस के पास पहुंचे थे। मगर एसीपी ने पत्नी को ही अपने जाल में फंसाया और यहां तक कि कई विभागीय गोपनीय जानकारी भी व्हाट्सएप के जरिए दे दी, जिसमें नेपाल से इंदौर आए प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल की ड्यूटी के खुलासे के साथ-साथ डीआईजी ऑफिस में होने वाली गोपनीय मीटिंग के फोटो भी शिकायतकर्ता की पत्नी को भेज दिए। इतना ही नहीं,आधी रात और उसके बाद तक लगातार अश्लील लुभावनी चैटिंग करते रहे, शिकायतकर्ता पति को जेल भिजवाने,लात खिलाने जैसे मैसेज भी शामिल हैं। ऐसे 100 से अधिक आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैटिंग उसके स्क्रीनशॉट के सबूतों के आधार पर अब पति ने शिकायत करवाई है। श्री कुन्हारे द्वारा सौंपी गई शिकायत की कॉपी भी मीडिया के पास उपलब्ध है,जिसमें यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि रंगीन मिजाज पुलिस अफसर किस कदर पीडि़त महिला पर फिदा रहे और लगातार रोमांटिक बातें करते रहे। उक्त एसीपी भी विवादित होकर दो बच्चों का पिता है और अभिभाषक का कहना है कि ऐसे चरित्रहीन अफसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए,क्योंकि यह पुलिस में भर्ती के दौरान ली गई गोपनीयता और कत्र्तव्यनिष्ठा का भी उल्लंघन है।

    Post Views: 6,050

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगौरव की बात यहां की सौर ऊर्जा से गोवा झारखंड, महाराष्ट्र दिल्ली, बिहार सहित सात राज्यों में दौड़ रही ट्रेन…
    Next Article क्या आप जानते है चेहरे पर पिंपल्स का सबसे बड़ा कारण है आपका ये बॉडी पार्टस हैं,समझें इनके बीच का कनेक्शन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वन्यजीव संरक्षण को मिली नई उम्मीद कैमरे में कैद हुआ जंगल का राजा उदंती-सीता नदी टाइगर रिजर्व में दिखा बाघ वन विभाग में खुशी, …

    March 7, 2026

    ATM से निकालें UPI के जरिए कैश, कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, समझें ये आसान सा तरीका…

    March 7, 2026

    एशिया में युद्ध का असर भारत पर, एलपीजी सिलेंडर महंगे, पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ सकते है दाम…

    March 7, 2026

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वन्यजीव संरक्षण को मिली नई उम्मीद कैमरे में कैद हुआ जंगल का राजा उदंती-सीता नदी टाइगर रिजर्व में दिखा बाघ वन विभाग में खुशी, …
    • ATM से निकालें UPI के जरिए कैश, कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत, समझें ये आसान सा तरीका…
    • एशिया में युद्ध का असर भारत पर, एलपीजी सिलेंडर महंगे, पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ सकते है दाम…
    • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…
    • महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?