Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महिलाओं में इस वजह से खिसकती है बच्चेदानी, जाने क्या है लक्षण और सेहत पर क्या पड़ता असर…
    News

    महिलाओं में इस वजह से खिसकती है बच्चेदानी, जाने क्या है लक्षण और सेहत पर क्या पड़ता असर…

    By Tv 36 HindustanAugust 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं जिनमें से एक है यूट्रोवैजाइनल प्रोलैप्स जिसे आम भाषा में समझें तो बच्चेदानी का खिसकना कहते हैं. ये वो मेडिकल स्थिति है जिसमें महिला का गर्भाशय अपनी जगह से आगे की तरफ खिसक जाता है. ये ज्यादातर महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ होता है जिन महिलाओं में ज्यादातर बच्चों की डिलीवरी वजाइना के द्वारा हुई है यानी कि बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी हुई है उनमें अक्सर मसल्स, लिगामेंट्स और यूट्रस कमजोर हो जाता है और जब उनका मेनोपॉज शुरू होने वाला होता है. मेनोपॉज वो स्थिति है जब महिलाओं में मासिक धर्म आना बंद हो जाता है.

    सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर नुपुर गुप्ता बताती हैं कि जब उम्र बढ़ने से महिलाओं में पेल्विक मसल्स या तो कमजोर पड़ जाती है या डैमेज हो जाती हैं. इनमें लिगामेंट्स, मसल्स और टिश्यूज शामिल है. जब कई वजहों से ये स्पोर्ट स्ट्रक्चर फेल हो जाता है तो बच्चेदानी अपनी जगह से नीचे की तरफ खिसक जाती है. इसका इलाज दोनों तरीकों से होता है सर्जिकल और नॉन सर्जिकल. जिसमें पेशेंट की कंडीशन देखी जाती है कि स्थिति कितनी गंभीर है या नहीं. वैसे ये स्थिति किसी को भी हो सकती है लेकिन ज्यादातर उन महिलाओं में देखी जाती है जिसकी एक से ज्यादा नॉर्मल डिलीवरी है और उनका मेनोपॉज शुरू हो चुका है.

    पेल्विक मसल्स ही है जो यूट्रस को स्पोर्ट करती हैं अपनी स्थिति में बनाए रखने के लिए. जब ये स्पोर्ट सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है तो गर्भाशय अपनी जगह से खिसकने लगता है. इसकी 4 स्टेज होती हैं जिसमें कम खतरनाक स्थिति से अत्यधिक गंभीर स्थिति शामिल है. महिलाएं अक्सर डॉक्टर के पास इसी शिकायत के साथ आती हैं कि उन्हें निचले हिस्से में कुछ भारी सा लटका होने का अहसास होता है जिससे उन्हें चलने में तकलीफ होती है. अगर इस स्थिति पर ध्यान न दिया जाए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.

    बच्चेदानी खिसकने की वजह– बढ़ती उम्र– पारिवारिक इतिहास– मल्टीपल पेल्विक सर्जरी– मेनोपॉज की स्थिति– एक से ज्यादा नॉर्मल डिलीवरीबच्चेदानी को खिसकने से रोकने के उपाय– गलत पोस्चर भी इसके लिए जिम्मेदार है, हाई हील पहनने से कई महिलाओं के हीप पीछे से ऊपर की ओर उठे होते हैं ये पोश्चर बच्चेदानी वाले एरिया को कमजोर करता है और मसल्स को कमजोर करता है जिससे उम्र बढ़ने के साथ साथ बच्चेदानी अपनी जगह से खिसकना शुरू हो जाती है.

    इसलिए हाई हील पहनने के साथ साथ अपने पोश्चर का भी ध्यान रखें.– स्क्वाट्स करने से बॉडी का पोश्चर सही रहता है इसलिए समय-समय पर स्क्वाट्स करें.– कीगल एक्सरसाइज से भी बच्चेदानी वाला एरिया मजबूत होता है. इसके लिए एक जगह बैठकर पेल्विक एरिया को खोलते हुए पैर फैलाएं और चिपकाएं इस तरह रोजाना 10 बार करने से यूट्रस मजबूत होता है और उम्र के साथ ये समस्या नहीं आती.– वॉशरूम का इस्तेमाल करते समय भी पोश्चर का ध्यान रखें और बैठते समय शरीर पर अतिरिक्त प्रेशर न डालें.– बच्चेदानी वाले एरिया की मसल्स को मजबूती देने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग लें और रोजाना थोड़ी देर साइकलिंग करें.– हेल्दी डाइट लें इससे आपकी मसल्स को स्ट्रेंथ मिलेगी

    Post Views: 46,205

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएनएचएम अंतर्गत 28,29, 30 अगस्त को विभिन्न पदों हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 23,24को सम्पन्न…
    Next Article अमेरिका के सोनोबॉय से भारत की समुद्र में बढ़ेगी ताकत…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति

    September 29, 2026

    संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति…

    September 29, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर होगा स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोह…

    September 29, 2026

    जनदर्शन से आत्मनिर्भरता का संबल मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति
    • संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति…
    • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर होगा स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोह…
    • जनदर्शन से आत्मनिर्भरता का संबल मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार
    • दुनिया में तनाव के बीच क्यों गिर रहे सोना-चांदी के दाम जानिए गिरावट की ये वजहें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?