Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये है देश की सबसे अमीर पार्टी, AAP की तिजोरी होने लगी खाली…
    News

    ये है देश की सबसे अमीर पार्टी, AAP की तिजोरी होने लगी खाली…

    By Tv 36 HindustanFebruary 17, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः- बीजेपी देश की सबसे अमीर पार्टी है. वित्त वर्ष 2023-24 में पार्टी ने 4,340.47 करोड़ रुपये आय घोषित की है. यह राशि देश के सभी छह राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 74.57 प्रतिशत है. लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी की आय उसके नजदीकी प्रतिद्वंद्वियों से कई गुना ज्यादा है. एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी.
    राष्ट्रीय दलों की कुल आयः रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 4,340.473 करोड़ रुपये की आय घोषित की. कांग्रेस की कुल आय 1,225.12 करोड़ रुपये थी.

    सीपीआई(एम) ने 167.636 करोड़ रुपये कुल आय घोषित की. बीएसपी की कुल आय 64.7798 करोड़ रुपये थी. आम आदमी पार्टी की कुल आय 22.68 करोड़ रुपये थी. एनपीईपी की कुल आय 0.2244 करोड़ थी.

    पिछले वित्तिय वर्ष तुलनाः

    बीजेपी की आय में 83.85% (रु 1979.629 करोड़) की वृद्धि हुई है. बीजेपी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2360.844 करोड़ रुपये आय घोषित की थी. वित्तीय वर्ष 2023-24 में पार्टी की आय बढ़कर रु 4340.473 करोड़ हो गयी.

    काोंग्रेस की आय वित्तिय वर्ष 2022-23 में 452.375 करोड़ रुपये थी. 2023-24 में यह बढ़कर 1225.119 करोड़ हो गई. 170.82% प्रतिशत की वृद्धि हुई.

    सीपीआई (एम) की आय वित्तीय वर्ष 2022-23 में 141.661 करोड़ रुपये थी. 2023-24 में यह राशि बढ़कर 167.636 करोड़ हो गई. करीब 18.34% यानी कि 25.975 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई.

    आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और एनपीईपी की आय घटी है. 2022-23 की तुलना में 2023-24 में आम आदमी पार्टी की आय में 20.3902 करोड़ रुपये, बीएसपी की आय में 6.59 करोड़ रुपये और एनपीईपी की आय में 97.03 यानि की 7.3376 करोड़ रुपये की कमी हुई है.

    कहां से मिला चंदाः राष्ट्रीय दलों की आय का एक बड़ा हिस्सा इलेक्टोरल बांड से मिला. भाजपा को सबसे अधिक 1,685.63 करोड़ रुपये मिले. कांग्रेस को 828.36 करोड़ रुपये और आम आदमी पार्टी (आप) को 10.15 करोड़ रुपये मिले. इन तीनों दलों ने चुनावी बॉन्ड योजना के माध्यम से 2,524.1361 करोड़ रुपये, यानी कि अपनी कुल आय का 43.36 प्रतिशत जुटाए. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बांड को असंवैधानिक और मनमाना करार दिया था.

    कहां-कहां राशि खर्च कीः

    वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान बीजेपी ने 1754.065 करोड़ रुपये खर्च चुनाव और सामान्य प्रचार में किया. वहीं 349.718 करोड़ रुपये प्रशासनिक मद में खर्च किया.

    काोंग्रेस ने सबसे अधिक व्यय चुनाव खर्च में किया. 619.672 करोड़ रुपये चुनाव खर्च में दिखाया है तो वहीं प्रशासिनक और सामान्य व्यय मद में 340.702 करोड़ रुपये खर्च किये हैं.

    सीपीआई (एम) ने प्रशासनिक और सामान्य खचों पर सबसे अधिक 56.2932 करोड़ रुपये खर्च किये हैं. कर्मचारी लगात पर 47.57 करोड़ रुपये खर्च दिखाया है.

    आम आदमी पार्टी और बीएसपी ने क्रमशः चुनाव खर्च और प्रचार प्रसार पर सबसे अधिक 23.47 करोड़ और 19.113 करोड़ का खर्च घोषित किया. एनपीईपी ने वित्तिय वर्ष 2023-24 के लिए 64.62 लाख रुपये खर्च करने की घोषणा की.

    राजनीतिक दलों की ऑडिट रिपोर्टः चुनाव आयोग ने 19 नवम्बर 2014 को सभी राजनीतिक दलों को ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. इसके तहर सभी राष्ट्रीय पार्टियों ने कुल आय और व्यय का ब्योरा चुनाव आयोग को प्रस्तुत किया. उसी रिपोर्ट के आधार पर यह आंकड़े तैयार किये गये हैं. सभी राजनीतिक दलों को 31 अक्टूबर 2024 तक रिपोर्ट देने थी. केवल बीएसपी, एनपीईपी और आम आदमी पार्टी ने समय पर रिपोर्ट पेश की.

    राजनीतिक दलों की ऑडिट रिपोर्टः चुनाव आयोग ने 19 नवम्बर 2014 को सभी राजनीतिक दलों को ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. इसके तहर सभी राष्ट्रीय पार्टियों ने कुल आय और व्यय का ब्योरा चुनाव आयोग को प्रस्तुत किया. उसी रिपोर्ट के आधार पर यह आंकड़े तैयार किये गये हैं. सभी राजनीतिक दलों को 31 अक्टूबर 2024 तक रिपोर्ट देने थी. केवल बीएसपी, एनपीईपी और आम आदमी पार्टी ने समय पर रिपोर्ट पेश की.

    Post Views: 1,695

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleडिलीवरी के बाद बढ़ते वजन को कंट्रोल करेंगे ये 4 फूड्स, जानें किन खाद्य पदार्थों से बचना बेहतर है…
    Next Article गांवों में धुआंधार प्रचार शुरू शहर से लेकर गांवों की सरकार बनाने के लिए प्रक्रिया तेज, ग्राम कपसदा से श्वेता राज साहू को मिलता दिख रहा है समर्थन….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?