Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस मारवाड़ी ने हिला दिया पारले-जी का टिका-टिकाया धंधा, बना दी अरबों की कंपनी, हीरोइनें बेचती हैं इनके बिस्किट…
    भोजन

    इस मारवाड़ी ने हिला दिया पारले-जी का टिका-टिकाया धंधा, बना दी अरबों की कंपनी, हीरोइनें बेचती हैं इनके बिस्किट…

    By Tv 36 HindustanMarch 1, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- शायद ही कोई भारतीय होगा, जिसने पारले-जी बिस्किट का स्वाद न चखा हो. घर-घर में, स्कूलों में, चाय की दुकानों पर, बड़े रेस्टोरेंट्स में और यहां तक कि होटल में भी पारले-जी के बिस्किट मिलते हैं. जब चारों तरफ पारले-जी की हवा हो, ऐसे में बिस्किट की एक नई कंपनी आ जाए और बाजार पर कब्जा जमाना शुरू कर दे तो मानना पड़ेगा कि उसके मालिक ने पैकेट में जरूर कुछ खास और स्वादिष्ट परोसा होगा. यदि हम आपसे पूछें कि पारले-जी के अलावा किसी दूसरे बिस्किट का नाम बताओ… तो आपकी जुबां शायद वही नाम आएगा, जिसकी कहानी से आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं. बल्लभ प्रसाद अग्रवाल ने बिस्किट में ऐसा स्वाद डाल दिया कि पारले-जी को भी पसीने आ गए होंगे.

    बल्लभ प्रसाद अग्रवाल मारवाड़ी परिवार से आते थे. जाहिर है बिजनेस की समझ तो उनकी रग-रग में थी. परिवार कोलकाता में तेल का बिजनेस करता था, मगर बल्लभ प्रसाद अग्रवाल उस बिजनेस को काफी नहीं समझते थे. फिर उन्होंने कुछ अलग किया और दुनिया को मिला नया बिस्किट ब्रांड – प्रियागोल्ड , आज की कहानी के मुख्य पात्र वी.पी अग्रवाल और प्रियागोल्ड बिस्किट हैं.

    वी.पी अग्रवाल का परिवार नारियल के तेल का उत्पादन करता था. बात 1967 की है, जब बल्लभ ने पहली बार उसी तेल से एक बिस्किट बनाया. उस बिस्किट का नाम रखा गया ‘प्रिया’. उसके कुछ समय बाद बल्लभ प्रसाद अग्रवाल ने कुछ ऐसा चक्का घुमाया कि परिवार और मित्रगण चकित रह गए.

    गोल्ड-सा खरा था बिस्किट, सुपीरियर स्वाद

    उनका परिवार चाहता था कि वे भी तेल के धंधे में आएं, मगर बल्लभ प्रसाद अग्रवाल ने बिस्किट के बिजनेस को ही अपना मुख्य काम बना लिया. वे दिल्ली की जड़ में अथवा नोएडा शिफ्ट हो गए. बिजनेस चलाने के लिए पैसे की जरूरत थी. उन्होंने बैंक का रुख किया और 25 लाख रुपये का लोन लिया. अब जगह भी थी और पैसा भी. बल्लभ प्रसाद ने ऐसा बिस्किट बनाया, जो सोने जैसा खरा था और स्वाद में काफी अलग और बेहतर.

    1994 में उन्होंने अपनी कंपनी का नाम रखा सूर्या फूड्स और कंपनी के उत्पाद बिस्किट का नाम था प्रियागोल्ड , वे चाहते थे कि बहुत अच्छी क्वालिटी के बिस्किट को कम दाम में बेचा जाए. बल्लभ प्रसाद अग्रवाल ने इसके कुछ ही समय बाद प्रियागोल्ड बटर बाइट बिस्किट उतारा. इस बिस्किट की टैगलाइन रखी- हक से मांगो. तभी से बिस्किट के साथ-साथ यह टैगलाइन भी लोगों की जुबां पर है.

    हिला दिया 55 बरसों से खड़ा साम्राज्य

    धंधे के खिलाड़ी बल्लभ प्रसाद अग्रवाल क्वालिटी और स्वाद से तो समझौता करना चाहते ही नहीं थे. यही दो चीजें थी, जिन पर काम करके वे पारले-जी का 55 बरस से जमे साम्राज्य को हिला देना चाहते थे. और कहा जा सकता है कि उन्होंने हिला भी दिया. फिलहाल प्रियागोल्ड 3000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन वाला एक तगड़ा ब्रांड है.

    प्रियागोल्ड बटर बाइट का स्वाद तो सब चख चुके थे. केवल एक बिस्किट के भरोसे कंपनी का विस्तार संभव नहीं था. ऐसे में बल्लभ प्रसाद अग्रवाल ने अपने प्रोजेक्ट का विस्तार करते हुए ग्रेटर नोएडा की तरफ शिफ्ट किया और CNC और ज़िग-ज़ैग साल्टी बिस्किट पेश किए. ये बिस्किट मुख्य तौर पर स्नैक्स पसंद करने वाले लोगों के लिए थे. बिजनेस को बारीकी से समझने वाले अग्रवाल को कुछ समय बाद महसूस हुआ कि कुछ तो गड़बड़ हो रही है, जो लोग इन्हें पसंद नहीं कर रहे थे.

    चल गया प्रिया तेंदुलकर का जादू

    दरअसल बल्लभ प्रसाद अग्रवाल ने महसूस किया कि क्वालिटी अच्छी है, स्वाद में कोई कमी नहीं है, मगर मार्केटिंग पक्ष कमजोर पड़ रहा है. इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर को साइन किया और विज्ञापन जारी किए. विज्ञापन में प्रिया एक हाउसवाइफ रजनी बनी हैं और अपने परिवार के लिए हक से ‘प्रियागोल्ड’ बिस्टिक मांगती हुई दिखीं. दुकानदार कोई भी बिस्किट दे तो उसे अपने अधिकारों का हवाला देते हुए एक खास कंपनी के बिस्किट मांगे जा सकते हैं. यही संदेश लोगों तक पहुंचा और विज्ञापन हिट हो गया.

    केवल विज्ञापन ही नहीं, विज्ञापन के साथ-साथ प्रियागोल्ड बटर बाइट, सीएनसी और ज़िग-ज़ैग साल्टी की सेल में अच्छी-खासी वृद्धि हो गई. 2008 तक, सूर्या फूड्स की बिक्री 400 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. इसमें प्रियागोल्ड बिस्किट की सेल से ही 90 प्रतिशत रेवेन्यू आ रहा था. बाजार में 12 प्रतिशत शेयर हासिल कर चुका प्रियागोल्ड बिस्किट, ब्रिटेनिया, पारले जी, और नए खिलाड़ी आई.टी.सी की नाक में दम कर रहा था. अभी गेम खत्म नहीं हुआ था. बल्लभ प्रसाद अग्रवाल को तभी बिजनेस में एक और कमी नजर आई.

    साउथ इंडिया में कैसे पहुंचा प्रियागोल्ड

    यहां बल्लभ प्रसाद अग्रवाल ने देखा कि प्रियागोल्ड केवल दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोगों का बिस्किट बनकर रह गया था. थोड़ा और फैलाव मिला लें तो अधिकतम उत्तर भारत. बल्लभ चाहते कि बिस्किट दक्षिण भारत में भी पहुंचे. ऐसा करके ही बिक्री को और अधिक बढ़ाया जा सकता था.

    इसी सोच के साथ बल्लभ अग्रवाल ने 3500 वितरकों और 125 सुपर स्टॉकिस्ट बना दिए. अपना मार्केटिंग का बजट भी डबल करके 15 करोड़ कर दिया. इतने पैसे में उस समय सिल्वर स्क्रीन का महशूर चेहरा ब्रांड एंबेसडर के तौर पर उनके साथ जुड़ा. नाम था – करिश्मा कपूर. इसके बाद एक बार फिर से बेहतर परिणाम देखने को मिला.

    2023 में 3000 करोड़ की सेल
    सूर्या फूड्स ने कुछ ही समय में स्नैकर चोको वैफर्स उतारा. यह साउथ इंडिया में मशहूर प्रोडक्ट – ड्यूक को टक्कत देने के लिए था. बल्लभ अग्रवाल ने अपना पांचवां प्लांट ग्वालियर में लगाया. यहां से 2016 में चोको चेकर्स, जीरा बिस्किट, और मैंगो कैंडीज़ को बाजार में उतारा गया. अब यह कंपनी 1000 करोड़ रुपये का ब्रांड बन चुका था

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india made it a company worth billions Raipur This Marwari shook the stable business of Parle-ji Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभाग्यशाली लोगों के हाथ पर दिखता है ऐसा निशान, 35 की उम्र के बाद पाते हैं दौलत और शोहरत..
    Next Article बीजेपी के 29 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर दिल्ली में लग गई मुहर,इन सांसदों का कट सकता है पत्ता….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 18, 2026

    चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…

    February 18, 2026

    पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…

    February 18, 2026

    गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कह दी एक बड़ी बात…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    • चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव: 48 घंटे में इतने लाख की गिरावट…
    • पुलिस में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन…
    • गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कह दी एक बड़ी बात…
    • चलती ट्रेन में टीटीई ने छात्रा से की दरिंदगी, इस बहाने केबिन में बुलाया, फिर की अपनी हद पार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?