मऊगंज:– पुलिस अधीक्षक मऊगंज रसना ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पाण्डेय तथा अनु. अधि. मऊगंज सुश्री अँकिता सूल्या के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर द्वारा दिनाँक 24.5.24 को थाना लौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भुण्डहा निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी 16 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना दर्ज कराई गई थी, सूचना पर धारा 363 तहत का अपराध आरोपी अज्ञात के विरुद्ध एवं गुम इंसान कायम कर जाँच पता तलाश कार्यवाही मे लिया गया,पता तलाश दौरान अपह्त किशोरी को सकुशल दस्तयाब कर उससे पूँछताँछ उपरांत न्यायालय के समक्ष कथन कराए गए जिसमे गुमशुदा किशोरी द्वारा अपने घर मे अच्छा न लगने के कारण घर से दिल्ली चले जाना एवं वहाँ से तमिलनाडु चले गयी वहाँ पर ब्रास कँपनी मे काम करती थी , जिसे दिनाँक 5.9.24 को परिजनो के सुपुर्द किया गया है।
सराहनीय भूमिका उप निरी जगदीश ठाकुर, सउनि रमेश भारती, फत्तेलाल प्रजापति, म.आ. बेदी सिंह।
