बिहार सरकार ने सोमवार 02 अक्टूबर को बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी कर दी है.: बिहार अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में पिछड़ा वर्ग 27.13%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% है. वहीं उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है।
